पेरिस पैरालिंपिक में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन: क्लब थ्रो और आर्चरी में गोल्ड, कुल 24 मेडल हुए पूरे - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 4, 2024

पेरिस पैरालिंपिक में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन: क्लब थ्रो और आर्चरी में गोल्ड, कुल 24 मेडल हुए पूरे

भारत ने पेरिस पैरालिंपिक में बुधवार रात अपना 24वां मेडल हासिल किया, जिसमें क्लब थ्रो और आर्चरी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। क्लब थ्रो F-51 कैटेगरी के फाइनल में धरमबीर सिंह ने 34.92 मीटर के थ्रो से गोल्ड, जबकि प्रणव सूरमा ने 34.59 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। सर्बिया के जेलिको डिमित्रिजेविक ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अमित कुमार भी इस इवेंट में हिस्सा ले रहे थे, लेकिन उनके 6 में से 4 थ्रो फाउल रहे, जिससे वे 10वें स्थान पर रहे।




आर्चरी में हरविंदर सिंह ने इतिहास रचते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने मेंस इंडिविजुअल रिकर्व ओपन इवेंट के फाइनल में पोलैंड के लुकास सीजेक को 6-0 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। यह पैरालिंपिक आर्चरी में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरविंदर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनका फोकस, टारगेट और स्पिरिट बेजोड़ था, और उनकी इस उपलब्धि से भारत गर्वित है।









शॉट पुट में सचिन सरजेराव ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत की मेडल टैली को और बढ़ाया। भारत के इस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में अब तक 5 गोल्ड, 9 सिल्वर, और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं, और टीम 13वें स्थान पर है। टोक्यो पैरालिंपिक में भारत ने 19 मेडल जीते थे, जबकि पेरिस में अब तक 24 मेडल्स के साथ भारतीय पैरा एथलीट्स ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


By- Brajesh Kumar Gaurav

Post Bottom Ad