Bikramganj Nagar Parishad : तारीखों का ऐलान होते ही बढ़ गई चुनावी तापमान | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 6, 2023

Bikramganj Nagar Parishad : तारीखों का ऐलान होते ही बढ़ गई चुनावी तापमान |

Bikramganj Nagar Parishad : तारीखों का ऐलान होते ही बढ़ गई चुनावी तापमान | Bikramganj Election 2023 |

Nagar Parishad Election Bikramganj


Vikramganj (Rohtas):  बिक्रमगंज नगर परिषद् चुनाव 2023 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होते ही,पुरे नगर के माहौल में अचानक से बदलाव देखा जाने लगा है | यहाँ 09 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू है जबकि 09 जून को मतदान होगा और 11 जून को मतगणना भी पूरी हो जाएगी |


चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही दर्जनों प्रत्याशी अभी आरक्षण रोस्टर की प्रतीक्षा कर रहे हैं | सभी 27 वार्ड पार्षद,उप-सभापति और सभापति पद के लिए अभीतक चुनाव आयोग द्वारा आरक्षण सूचि जारी नहीं की गई है | इसको लेकर भी उम्मीदवारों में बेचैनी है | 




लगभग एक महीने में नगर को नई सरकार भी मिल जाएगी | 09 जून को यह तय हो जाएगा की बिक्रमगंज नगरपालिका का मुखिया कौन होगा ? आरक्षण रोस्टर के इन्तेजार में प्रत्याशी अभी तक कागजी प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाए हैं | हालाकिं नामांकन तिथि से पूर्व ही यह सूचि जारी हो जाएगी | इसके बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की कौन प्रत्याशी खुद मैदान में उतरेंगे और कौन अपनी पत्नी के सहारे लड़ेंगे लड़ाई |


सभापति पद के लिए आज शनिवार को कुछ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन के तिथि का भी घोषणा कर दिया है | बाकि उम्मीदवार भी अच्छे मुहूर्त का पता लगा रहे हैं | कुछ भव्य शक्ति प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं तो कुछ प्रत्याशी बिलकुल सादगी से नॉमिनेशन करने की जुगाड़ में हैं | बहरहाल फिलहाल भावी सभापतियों का ध्यान जनसंपर्क से हटकर कागजी प्रक्रिया,नॉमिनेशन कार्यक्रम और आरक्षण रोस्टर पर टिक गया है |
Advt.


नगर से सभी बैनर पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री हटाई जा चुकी है | भीतर की गलियों में कुछ पोस्टर अभी भी लगे हैं जिनपर निर्वाची पदाधिकारी की नजर शायद नहीं पड़ी है | इधर नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा है की आचार संहिता के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |

सोशल मीडिया पर जोर 

सोशल मीडिया भी इस चुनाव में अखाड़ा बना हुआ है | कुछ गिने चुने प्रत्याशियों का दबदबा बना हुआ है | कुछ प्रत्याशी ने एक्सपर्ट को काम सौंप दिया है वहीँ कुछ प्रत्याशी अपने समर्थकों से ही सोशल मीडिया पर हवा बनाने की जुगाड़ में हैं | मौजूदा दौर में सभापति पद के लिए तीन उम्मीदवारों का सोशल मीडिया पर प्रचार जोरो पर है | जिसमें भावी उम्मीदवार मनोरंजन सिंह,निवर्तमान चेयरमैन गुप्तेश्वर प्रसाद और आरती कुमारी शामिल हैं |


-Ratnesh Raman Pathak

Post Bottom Ad