"हाथ से हाथ जोड़ो" कार्यक्रम के सफलता हेतु बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी पहुंचे सासाराम | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 25, 2023

"हाथ से हाथ जोड़ो" कार्यक्रम के सफलता हेतु बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी पहुंचे सासाराम |

"हाथ से हाथ जोड़ो" कार्यक्रम के सफलता हेतु बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी Buxar Vidhayak Munna Tiwari पहुंचे सासाराम | Hath Se Hath Jodo Campaign | 

Congress MLA Munna Tiwari



Sasaram: Congress के देशव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के सफलता हेतु आज रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक संपन्न हुई है | बैठक की अध्यक्षता रोहतास जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने किया | जिला कांग्रेस रोहतास के प्रभारी सह बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी बतौर अतिथि बैठक में शामिल हुए हैं |




सासाराम पहुंचे मुन्ना तिवारी का स्वागत जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही उत्साह से किया गया है | जिला भर से उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दोनों विधायकों ने बारी बारी से संबोधित किया है तथा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के सफलता हेतु आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा किया गया है | 



हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को रोहतास में आयोजन हेतु यात्रा मार्ग,कार्यक्रम की रुपरेखा एवं तिथि तय करने की जिम्मेदारी प्रभारी की सहमती से जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा को सौंपी गई है | 



कार्यक्रम में मनोज कुमार पाण्डेय,पतंजली मिश्रा, सीता यादव,रामावतार राय, सुशिल मिश्रा,विमलेश तिवारी, जौहर अली,मनोज सिंह, सतेन्द्र दुबे, लल्लू दुबे, राजाराम पासवान, अनिल राय , उमाशंकर कुशवाहा,राधा प्रसाद, कामेश्वर तिवारी, जवाहर दुबे, तौफीक अहमद, धनजय कुमार, यमुना शुक्ल, दीपक शुक्ला  समेत दर्जनों कांग्रेस नेतागण मौजूद रहे |

-Ratnesh Raman Pathak

Post Bottom Ad