गुप्ताधाम महोत्सव में गीत संगीत पर झूमते रहे लोग,मंत्री मुरारी गौतम ने किया उद्घाटन | Guptadham Mahotsav 2023 | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 11, 2023

गुप्ताधाम महोत्सव में गीत संगीत पर झूमते रहे लोग,मंत्री मुरारी गौतम ने किया उद्घाटन | Guptadham Mahotsav 2023 |

गुप्ताधाम महोत्सव में गीत संगीत पर झूमते रहे चेनारी वाले | Guptadham Mahotsav 2023 | 

Gupta dham Mahotsav 2023


Chenari (Rohtas) : Gupta dham Mahotsav Chenari राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को आयोजित गुप्ताधाम महोत्सव में देश के कई कलाकारों ने अपने सुर-ताल से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। गीत-संगीत पर्यटन व विरासत का अनोखा संगम यहां देखने को मिला। रोहतास व कैमूर के कई गांव के लोग कार्यक्रम के दौरान जमकर थिरके। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।



कार्यक्रम में जानी-मानी गायिका ऐश्वर्या पंडित Singer Aishwarya Pandit की भक्ति गीत निकले हैं दूल्हा बनके भोलेनाथ ने समां बांध दिया। इसके बाद कई गीत पेश कर दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। आयोजकों द्वारा बीच-बीच में गुप्ताधाम का प्रतीक चिन्ह, बुके व शाल देकर गायकों को सम्मानित किया जा रहा था। इसके बाद नन्हे से सुपरस्टार गायक मणि धर्मकोट ने अपनी तुतली भाषा में जब माही तेरी चुनरिया लहराई रंग तेरी गीत का रंग तेरी प्रीत का गीत पेश किया तो दर्शक तालियां बजाने से अपने को नहीं रोक सके।



इसके बाद पिया रे पिया रे थारे बिना लागे नहीं मारा जिया और तेरे बिन नहीं जीना मर जाना ढोलना, झूम बराबर झूम आदि गीत पेश कर खूब वाहवाही लूटी।नन्हे कलाकार ने तूने मुझे बुलाया शेरावालिये मैं आया मैं आया शेरावालिये गाकर लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में गायिका निशिता झा Singer Nishita Jha को भी लोगों ने सराहा। उन्होंने राम जी से पूछे ले जनकपुर के नारी बता द बबुआ लोगवा देत काहे गारी .....और राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट अंत समय पछताएगा जब प्राण जाए छूट आदि गाकर हाईस्कूल में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के दिलों में जगह बनायी।



स्वरागन संस्कृति कल्याण सेवा समिति पटना, डांस ट्रुप बॉलीवुड, डांस ग्रुप शंकर थिम के कलाकारों की सुंदर झांकी, नृत्य व संगीत पर दर्शक खूब झूमे। झूम रहे लोगों को पुलिस व प्रशासन के लोग शांत करा रहे थे। कार्यक्रम के उद्घोषक चंदन मिश्रा की मीठी आवाज की खूब तारीफ हुई।
Advt.

इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पंचायती राज्य मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम Bihar Panchayati Raj Minister Murari Prasad Gautam ने दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर किया। आदर्श आचार संहिता की वजह से मंत्री मंच से कुछ नहीं बोले। वहीं शुरू में कम भीड़ थी। बाद में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

ये लोग थे कार्यक्रम में उपस्थित

डीएम धर्मेंद्र कुमार, एसपी विनीत कुमार, डीडीसी शेखर आनंद, अपर समाहर्ता चंद्रशेखर सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार कुमार, वरीय अपर समाहर्ता संजय सिन्हा, वरीय समहर्ता रश्मि सिंह, डीएसपी संतोष कुमार राय, डीडब्लूओ दिनेश कुमार, डीसीएलआर मनीष कुमार, सीओ निशांत कुमार, चकबंदी पदाधिकारी आशीष कुमार, बीडीओ जयप्रकाश, थानाध्यक्ष निर्मल कुमार, जिला पार्षद डॉ. विजय शर्मा, चंदन सिंह, उप प्रमुख विकास कुमार सिंह, परवेज अहमद, मंगल राम, यमुना शुक्ला, अमित यादव, बंटी कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा, धनंजय मिश्रा, गोरेलाल सिंह कुशवाहा, मुनेश्वर कुशवाहा आदि थे।



कार्यक्रम को सफल बनाने स्थानीय लोगों ने भी काफी सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी दिनों से प्रशासनिक स्तर से तैयारियां की जा रही थी। लोगों के जत्थे इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगातार पहुंच रहे थे। सासाराम के साथ साथ कैमूर के लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी का कहना था कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।

-Ratnesh Raman Pathak & Dharmraj Gupta

Post Bottom Ad