Bharat Jodo Yatra की लोकप्रियता से भाजपा और केंद्र सरकार डर गई है : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 6, 2023

Bharat Jodo Yatra की लोकप्रियता से भाजपा और केंद्र सरकार डर गई है : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष

Bharat Jodo Yatra की लोकप्रियता से भाजपा और केंद्र सरकार डर गई है : Indian Youth Congress President Shrinivas B.V

Indian Youth Congress Meeting Bharat Jodo Yatra


New Delhi: भारतीय युवा कांग्रेस की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक का "यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो" के संदेश के संकल्प के साथ हुआ समापन। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य गण और सभी प्रदेश अध्यक्ष गण, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी. वी. जी और राष्ट्रीय प्रभारी व एआईसीसी सह सचिव श्री कृष्णा अल्लावारु जी के नेतृत्व में उपस्थित रहे।




तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में अनेक विषयों पर गहन चिंतन और विचार विमर्श हुआ, बैठक की शुरुवात ध्वजा रोहण कार्यक्रम और वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। जिसके उपरांत भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने और राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सचिव श्री कृष्णा अल्लावारू जी ने भी उपस्थित सभी लोगो को संबोधित किया। 



संघठन के प्रमुख कार्यक्रम जैसे की "यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो", "यूथ कनेक्ट कार्यक्रम", "एक बूथ पांच यूथ", आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में चुनाव मैनेजमेंट कार्यक्रम, पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही साथ देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महँगाई और बेरोज़गारी, नफरत और हिंसा व अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर भी तीन दिवसीय कार्यकारिणी बैठक में इन तमाम मुद्दों पर चिंतन हुआ एवं आगे की रणनीति तय की गई। 




भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुख्य संकल्प संघठन की दृष्टि से और देश के ज्वलंत मुद्दों के नजरिए से पारित किए गए, जिसमे सबसे मुख्य मुद्दा रहा की देश के हर बूथ पर युवाओं को जोड़ना और कांग्रेस पार्टी के संदेश को देश के हर हिस्से तक पहुंचाना, सभी सदस्यो ने सर्वसम्मति से इस संकल्प को पारित किया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में आए कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री डी. के. शिवकुमार जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने सत्ता का त्याग कर देश की सेवा को अपना धर्म माना है, ये कांग्रेस की विचारधारा है और यही देश की भी विचारधारा है। कर्नाटक में भाजपा के राज में भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा, जनता त्रस्त है भाजपा के राज में, कर्नाटक में आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और जनता के हितों के लिए काम करेगी। श्री दिनेश गुंडू राव जी ने कहा कि कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ ये चुनाव जीतेगी। श्री प्रियंक खरगे जी ने कहा कि आज प्रदेश और देश के युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में मस्त है, कांग्रेस पार्टी ही देश में युवाओं को रोजगार और जनता को इन भ्रष्ट नीतियों से निजात दिला सकती है। 




भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी. वी. जी ने कहा कि तीन दिवसीय बैठक में चर्चा के बाद भारतीय युवा कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के संदेश को जन जन तक पहुंचाना है और साथ ही साथ देश के आखिरी बूथ तक यूथ को जोड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से भाजपा और केंद्र सरकार डर गई है, इसलिए उनकी कही हुई बातों को संसद में हटा दिया जाता है, पर देश की जनता ने नफरत के खिलाफ एक जुट होकर प्यार के रास्ते पर चलने का फैसला कर लिया है। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी Indian Youth Congress National In-charge और एआईसीसी सह सचिव श्री कृष्णा अल्लावारू जी ने कहा कि विविधता में एकता भारत की पहचान है। इसी पहचान को बचाए रखने के लिए श्री राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा को शुरू किया। युवा कांग्रेस के साथियों ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस संदेश को विभिन्न माध्यमों से देशभर में जन जन तक पहुंचाने का हम सभी ने संकल्प लिया है।






भारतीय युवा कांग्रेस की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक का आयोजन बेंगलुरू में किया गया, जिसका समापन कल देर शाम हुआ, इस दौरान बैठक में सभी राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य गण और सभी प्रदेश अध्यक्ष गण उपस्थित रहे। 

Jansagar News Desk 

Post Bottom Ad