वार्ड सभा में बोले नोखा चेयरमैन और उप-चेयरमैन,नहीं देना है किसी को भी घुस | Nokha Nagar Parishad | Rohtas Hindi News Today |
![]() |
आम सभा में चेयरमैन |
Nokha Nagar Parishad : नगर परिषद् में नई सरकार गठन के बाद लगातार अध्यक्ष एवं उप चेयरमैन द्वारा विभिन्न वार्डो में विकास योजनाएं को लेकर बारी बारी से अलग अलग वार्डो में आम सभा किया जा रहा है | नोखा नगर परिषद चेयरमैन राधेश्याम सिंह एवं उप चेयरमैन धनजी सिंह के अध्यक्षता में वार्ड सभा का आयोजन किया जा रहा है । आज वार्ड नंबर 25 में आम सभा का आयोजन किया गया है |
आम सभा में लोगो ने अपने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को सम्मानित भी किया है | आम सभा में वार्ड 25 के दर्जनों महिला पुरुष ने भाग लिया है | वार्ड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नागरिक समस्याओं जैसे नाली-गली, पेयजल,राशन,इंदिरा आवास योजना जैसी विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई है | तथा लोगों के मुलभुत सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए उन्हें शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्णय लिया गया है |
नगर परिषद अध्यक्ष राधेश्याम सिंह एवं उपाध्यक्ष धनजी सिंह ने लोगो को बयाता की किसी भी कार्य में कोई भी व्यक्ति को घूस देने की जरूरत नहीं है | आप लोगो ने हम लोग को साथ दिया है, ऐसे में हमसभी का प्रथम कर्तव्य है की आपके किसी भी सही काम के लिए एक रुपया भी घुस किसी को नहीं देना पड़े | इसके लिए जो आवश्यक कदम उठाने होंगे,वह किया जाएगा |
![]() |
Advertisement |
आज के वार्ड सभा में चेयरमैन प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह को भी लोगों ने सम्मानित किया है | विदित हो की राजेन्द्र सिंह भी इसी वार्ड के रहनेवाले हैं | सम्मान पाने के बाद राजेन्द्र सिंह ने कहा की मुझे आपलोगों ने अपना कीमती वोट दिया है,इसका मैं हमेशा कर्जदार रहूँगा | हमसब मिलकर नगर की सरकार के साथ काम करेंगे और अपने नोखा को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे |
--अजय भट्ट की रिपोर्ट
--रत्नेश रमण पाठक द्वारा संपादित