पीडब्ल्यूडी निर्मित नाली के पानी रिसाव से डिहरी रोड़ में जल-जमाव,राहगीर हुए परेशान | Hindi News Rohtas | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 10, 2023

पीडब्ल्यूडी निर्मित नाली के पानी रिसाव से डिहरी रोड़ में जल-जमाव,राहगीर हुए परेशान | Hindi News Rohtas |

पीडब्ल्यूडी निर्मित नाली के पानी रिसाव से डिहरी रोड़ में जल-जमाव,राहगीर हुए परेशान | Hindi News Rohtas | Jansagar News Website |

Rajpur Rohtas Hindi News


Rajpur (Rohtas): स्थानीय बाजार स्थित शांतिनिकेतन कॉलेजिएट स्कूल के समीप राजपुर-डेहरी पथ Rajpur-Dehri Road पर जलजमाव होने से परेशानी हो रही है.पथ निर्माण विभाग पीडब्ल्यू द्वारा बाजार के डेहरी,नोखा एवं नासरीगंज रोड में सड़क के दोनो छोर पर नाली निर्माण कराया गया है.उक्त नाली का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क को जल जमाव से बचाये रखने हेतु किया गया है.बावजूद भी सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.





समस्या को लेकर पूर्व प्रमुख राजिंदर सिंह,मुन्ना सिद्दीकी,भाई जयराम सिंह अकेला,पप्पू सिंह,सनी वर्मा समेत अन्य लोगों ने कहा कि पथ निर्माण विभाग द्वारा गलत दिशा में नाली का ढलान प्रदान किया गया है.जिस कारण नाले में गर्दन तक पानी भरा रहता है.इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.सड़क में कई जगहों पर जलजमाव होता है.साथ हीं कुछ लोगों के घरों में भी पानी का रिसाव बना रहता है.उन्होंने कहा कि विभाग के इंजीनियर के गलती से सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है.
मामले में विभाग के स्कूटी इंजीनियर मोहम्मद जियाउद्दीन ने बताया कि उक्त स्थल पर जलजमाव होने की जानकारी उन्हें है.जल्द हीं इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा.

-Rajnikant Tiwari

Post Bottom Ad