नितीश के काफिले में दौड़ रहा था कागज के नंबर प्लेट वाला अग्निशमन गाड़ी, इससे बढिया समाधान और कहाँ ? - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 13, 2023

नितीश के काफिले में दौड़ रहा था कागज के नंबर प्लेट वाला अग्निशमन गाड़ी, इससे बढिया समाधान और कहाँ ?

 नितीश के काफिले में दौड़ रहा था कागज के नंबर प्लेट वाला अग्निशमन गाड़ी, इससे बढिया समाधान और कहाँ? CM Nitish Samadhan Yatra 

Samadhan Yatra In Rohtas Sasaram


Sasaram (Rohtas) : समाधान यात्रा पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज रोहतास जिला पहुंचे थे | अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री सासाराम कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे,जहाँ अफसरों के साथ समीक्षा भी किया है | इस दौरान फज़लगंज से लेकर पोस्ट ऑफिस चौक तक आवागमन बिलकुल रोक दिया गया था | पब्लिक और मैट्रिक परीक्षार्थियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है | 


लेकिन पुरे कार्यक्रम के दौरान कई ऐसे दृश्य भी लोगों को दिखी,जिसपर लोगों ने भी जमकर चुटकी लिया है | मुख्यमंत्री के काफिले में दर्जनों गाड़ियाँ मौजूद थी | जिसमें एम्बुलेंस और अग्निशमन गाड़ियां भी थी | काफिले में एक ऐसी अग्निशमन गाड़ी (आग बुझाने वाला वाहन) भी दिखी जिसके ऊपर पेपर का नंबर प्लेट लगा हुआ था | 
उक्त वाहन पर एक सफ़ेद पेपर पर गाड़ी का निबंधन संख्या पेन से लिखा हुआ था | उस पेपर को PVC टेप से गाड़ी पर चिपकाया हुआ था | 




इस सीन को देखकर मौजूद कई लोगों ने अलग अलग अंदाज में चुटकी लिया है | मौजूद एक व्यक्ति ने दुसरे व्यक्ति को वह नंबर प्लेट दिखाते हुए कहा की इससे बढ़िया समाधान और क्या हो सकता है ? आम तौर पर बिना नंबर प्लेट वाले गाड़ियों पर परिवहन विभाग द्वारा जुर्माना लगा दिया जाता है | लेकिन बात सूबे के मुखिया की है तो सब माफ़ है |



दूसरा एक और दृश्य चर्चा का विषय बना जब एस्कॉर्ट के पायलट वाहन को धक्का देकर चालू करना पड़ा है | जब मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट के भीतर थे,तब काफिले की गाड़ियाँ बाहर रोड पर खड़ी थी | उसी समय एक जिप्सी पायलट वाहन को चार पांच पुलिसकर्मी धक्का देकर स्टार्ट करवा रहे थे | यह दृश्य भी देखने लायक थी |

-Ratnesh Raman Pathak

Post Bottom Ad