जदयू के मजबूती के लिए काम कर रहा हूं: उपेन्द्र कुशवाहा - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 11, 2023

जदयू के मजबूती के लिए काम कर रहा हूं: उपेन्द्र कुशवाहा

JDU के मजबूती के लिए काम कर रहा हूं: Upendra Kushwaha

JDU MP Upendra Kushwaha

जिसको जो समझना है समझता रहे,मैं पार्टी को बचाने व मजबूत करने के लिए काम कर रहा हूं.किसी से कोई नाराज़गी नहीं है.उक्त बातें शुक्रवार की शाम राजपुर प्रमुख कुन्ती देवी के बेटे की तिलकोत्सव में शरीक होने आए जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने राजपुर में कहीं.



उन्होंने कहा कि मैं हमेशा ग़रीब गुरबों का आवाज़ उठाते आया हूं.आज भी वहीं कर रहा हूं.
मिडिया से मुखातिब होने पर सवाल का ज़बाब देते हुए कहा की कौन क्या कह रहा है,क्या बोल रहा है वो जाने.मुझे पार्टी से जो जिम्मेदारी मिली है,उसका निर्वहन कर रहा हूं.कुछ लोग पार्टी को समाप्त करना चाहते हैं.मैं उसे बचाने का काम कर रहा हूं.ऐसे में यदि मेरे द्वारा किया जा रहा कार्य किसी को पसंद नहीं आ रहा है तो मैं क्या कर सकता हूँ ? 





इस दौरान उपेन्द्र कुशवाहा का प्रमुख व उनके बेटा अभिषेक तिवारी व राजपुर मुखिया रंजू देवी के पति सतीश कुमार सिंह ने अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया.मौक़े पर पूर्व जदयू के कई नेता व पूर्व पैक्स अध्यक्ष मदन मोहन तिवारी,जीतेश पाण्डेय,सुनिल तिवारी,बिबेक बाबा समेत कई अन्य मौजूद रहे.

-Rajnikant Tiwari

Post Bottom Ad