भांग और भोजपुरी फगुआ गीत पर घंटों झूमते रहे ब्राह्मण-भूमिहार समाज के युवा | Sasaram News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 26, 2023

भांग और भोजपुरी फगुआ गीत पर घंटों झूमते रहे ब्राह्मण-भूमिहार समाज के युवा | Sasaram News |

भांग और भोजपुरी फगुआ गीत पर घंटों झूमते रहे ब्राह्मण-भूमिहार समाज के युवा | Sasaram News | Holi Milan Samaroh Sasaram |




Sasaram : रोहतास जिले के सासाराम में आज श्री परशुराम सहयोग समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े थे | लगभग 4 घंटे तक चले इस फगुआ गायन कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के दर्जनों प्रतिनिधि समेत भूमिहार समाज के गणमान्य भी उपस्थित रहे | गुड़ही लड्डू और भांग के सरबत में सराबोर होकर ढोलक-झाल-हारमोनियम पर गर्दन झुमाते हुए सैकड़ों लोगों का दृश्य देखते बन रहा था |  


सासाराम के वार्ड 28 अंतर्गत साकेत नगर में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है | इस आयोजन के बहाने श्री परशुराम सहयोग समिति ने अपनी एकजुटता प्रदर्शन करने का प्रयास किया है | कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजा पथ से प्रारंभ हुआ | ग्रामीण क्षेत्र से आये पारंपरिक फगुआ गाने वाले दर्जनों लोगों ने बारी बारी से समां बांधने का काम किया | करगहर के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र तिवारी, नोखा जिला परिषद सदस्य मेलु मिश्रा, मुनि बाबा सहित कईयों ने अपने फगुआ गायन का लोहा मनवाया है | फाग गीत पर थिरकते लौंडे पर नोट की बारिश भी हो रही थी | हंसी मजाक, जोगीरा पर माहौल बना रहा | 



समिति के कोर कमिटी सदस्य रत्नेश रमण पाठक ने बताया की यह कार्यक्रम सबके सहयोग से हो रहा है | किसी ने श्रम दान किया है तो किसी ने अर्थ दान,किसी ने मिठाई का प्रबंध किया है तो किसी ने सरबत का | आजकल पारंपरिक फगुआ गायन खत्म हो रहा है,लोग DJ पर डांस करके होली मनाते हैं | लेकिन हमलोगों ने सदियों की विरासत वाली परंपरा को जीवंत करने का प्रयास किया है |
परशुराम सहयोग समिति ब्राह्मण-भूमिहार समाज का मंच है,और आज सभी भाई एकत्रित होकर एकता का परिचय दे रहे हैं | लगातार संगठन द्वारा ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे और धीरे धीरे लोग भी संगठन से जुड़ रहे हैं | 

कार्यक्रम में सारेयां पंचायत के मुखिया विकास तिवारी,पूर्व पैक्स अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा, बक्सरा मुखिया गुलबासो पाण्डेय, जिला परिषद मेलु मिश्रा, वार्ड सदस्य प्रांजल चौबे, ब्रजेश पाण्डेय, धनजी राय,झब्बू राय, नाद पैक्स अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार ददन पाण्डेय, पत्रकार सत्येन्द्र चौबे, पत्रकार सुधान्सू भरद्वाज, शेरशाह आईटीआई के निदेशक शेषनाथ ओझा, करगहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शशि तिवारी, ब्राह्मण चेतना संघ के प्रेम पाठक, सोशल मीडिया के सक्रिय युवा विवेक बाबा, कोचस से सोनु उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता दया दुबे, नन्हे पाण्डेय, पूर्व वार्ड सदस्य दीपक चौबे,श्रीनिवास दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण और भूमिहार नौजवान शामिल रहे |  



कार्यक्रम के सफल संचालन में संगठन के कोर कमिटी सदस्य अजय भट्ट,अखिलेश पाठक,रत्नेश रमण पाठक,ब्रजेश चौबे,राकेश कुमार राय ने अहम् भूमिका अदा किया है | 


Jansagar News Desk



Post Bottom Ad