मथही में शुरू हुआ श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ,धूमधाम से निकली जलयात्रा | Chenari News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 7, 2023

मथही में शुरू हुआ श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ,धूमधाम से निकली जलयात्रा | Chenari News |

मथही में शुरू हुआ श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ,धूमधाम से निकली जलयात्रा | Chenari News | Latest Hindi News Chenari Rohtas |

Latest Hindi News Chenari Rohtas Bihar


Chenari (Rohtas): प्रखंड क्षेत्र के मथही गांव में आज सात दिवसीय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा धूमधाम से निकली गई है | प्रथम दिन करीब 21 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा प्रारंभ किया है। कलश यात्रा ब्रहास्थान मथही से निकली जो चेनारी-कुदरा स्टेट हाइवे चाहबच्चा से होते हुए नदी गजरहा घाट तक गई।जहाँ पूजन अर्चना के बाद कुमारी कन्याओं के द्वारा जल लेकर यज्ञ स्थल तक लाया गया।



इस दौरान जब माथे पर मंगल कलश और हाथों में पताका लिए भक्त जयकारे लगा रहे थे तो इस मनोरंजन दृश्य को देखने के लिए लोगो की भीड़ लग गई। 



यह भागवत कथा संगीतमय होगा, प्रवचन वाराणसी के कथावाचक राजेंद्र शास्त्री जी के द्वारा किया जाएगा। कथावाचक राजेंद्र शास्त्री जी ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा के सुनने से श्रद्धालुओं के कष्ट दूर हो जाते हैं और धर्म लाभ भी प्राप्त होता है।  इसके बाद सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू की।इस अवसर पर चेनारी पूर्व विधायक ललन पासवान,सुरेंद्र उपाध्याय, पैक्स अध्यक्ष विष्णु शंकर चौबे,जई तिवारी,अभिषेक तिवारी,प्रिय रंजन उपाधयाय,बंटी चौबे आदि समेत सैकड़ो ग्रामीण शामिल थे।

--धर्मराज गुप्ता के रिपोर्ट पर रत्नेश रमण पाठक द्वारा संपादित 

Post Bottom Ad