बड़ा हादसा : दुर्गावती नदी में गिरा भक्तों से भरा पिकअप वैन, Guptadham जा रहे थे सभी | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 16, 2023

बड़ा हादसा : दुर्गावती नदी में गिरा भक्तों से भरा पिकअप वैन, Guptadham जा रहे थे सभी |

बड़ा हादसा : दुर्गावती नदी में गिरा भक्तों से भरा पिकअप वैन, Guptadham Accident जा रहे थे सभी | Pickup Van Fall in Durgawati River |

guptadham-road-accident-rohtas





Rohtas(Sasaram): रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड क्षेत्र में आज सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है | गुप्ताधाम जा रही एक पिकअप वैन पहाड़ी से करीब 20 फीट निचे दुर्गावती नदी में गिर गया है | यह पिकअप वैन श्रद्धालुओं से भरी हुई थी | ताज़ा जानकारी अनुसार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है | दो दर्जन से अधिक घायल हैं | जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं | Big Breaking News Chenari Rohtas.




स्थानीय चेनारी थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुच कर लोगों को खाई से निकालने के लिए प्रयास कर रही है | दर्जन भर से अधिक घायलों को चेनारी स्वास्थ्य केंद्र पर ईलाज के लिए लाया गया है | जबकि गभीर रूप से घायल कुछ लोगों को सासाराम सदर अस्पताल भी लाया गया है | कुछ लोगों की तलाश अभी भी जारी है | Accident Near Durgawati Dam |







मृतकों और घायलों के आंकड़ों का स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाया है | फिलहाल जो जानकारी मिली है,उसके मुताबिक जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं | यह हादसा गायघाट के पास हुआ है | 




इस हादसे में घायल सभी लोग काराकाट प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव के रहने वाले हैं | यह सभी एकसाथ शिवरात्रि के दिन गुप्ताधाम में जलाभिषेक करने के लिए पिकअप पर सवार होकर जा रहे थे | तभी गायघाट के पस्स यह हादसा हुआ है | घायल महिला ने बताया की पिकअप वहीँ का स्थानीय था,जिसे ऊपर तक जाने के लिए पार्किंग से लोगों ने भाड़े पर लिया था | मृतकों की संख्या 04 है जिसमें एक पिकअप ड्राईवर भी शामिल है |  



घायलों में उमा देवी 27 साल, लक्ष्मीनर देवी 29 साल, जूही 23 साल, सूर्यकांती कुमारी 22 साल, दीपू कुमार 10 साल, अंशु कुमार 15 साल, प्रिति कुमारी 17 साल, मनीकालो देवी 45 साल, सरस्वती देवी 40 साल, नेहा कुमारी 25 साल, अंजनी कुमार 16 साल, मनोज कुमार 32 साल और अन्य शामिल हैं. सभी घायल काराकाट थाना क्षेत्र के रेड़िया, मुहवारी, तेलारी, लखनौल, गेरा, तुर्की सकला बाजार आदि गांवों के हैं. Rohtas Bihar Road Accident, 

-Ratnesh Raman Pathak

खबर अपडेट किया जा रहा है .....

Post Bottom Ad