Nokha में गरीबों को खूब बेवकूफ बनाते हैं राशन डीलर, बहाना बनाकर कम देते हैं राशन | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 12, 2023

Nokha में गरीबों को खूब बेवकूफ बनाते हैं राशन डीलर, बहाना बनाकर कम देते हैं राशन |

Nokha में गरीबों को खूब बेवकूफ बनाते हैं राशन डीलर, बहाना बनाकर कम देते हैं राशन | Primary Household and Antyodaya Ann Yojana | Public Distribution System in Bihar |


Nokha Block के लगभग हर पंचायत में राशन कार्ड धारियों को राशन डीलर द्वारा बेवकूफ बनाया जाता है | इस मामले में कोई भी लाभुक शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटाते हैं | इस बड़े भ्रष्टाचार की शिकायत हर गांव से मिलती है | लेकिन स्थिति जस का तस बना हुआ है |


गांव में कुल दो तरह के राशन कार्ड लोगों के पास है | PHH (Primary Household) और अन्त्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत लाभुकों को तीन रुपए चावल और दो रुपये किलो गेहूं दिया जाता है | PHH कार्ड धारियों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन हर माह दिया जाता है | प्रति यूनिट का मतलब प्रत्येक व्यक्ति होता है | जबकि अन्त्योदय कार्ड धारियों को प्रति परिवार 35 किलो अनाज हर माह दिया जाता है |


लेकिन सभी डीलरों द्वारा मात्र 4 से 4.5 किलो अनाज ही दिया जाता है | कम राशन मिलने पर जब लाभुकों द्वारा पूछा जाता है तो डीलर कहते हैं कि ऊपर से ही अनाज का कम उठाव होता है | हालाकिं अफसरों का कहना है की डीलरों को पर्याप्त मात्रा में अनाज आपूर्ति किया जाता है | फिर भी विभागीय बहाना बनाकर प्रत्येक लाभुक का एक से डेढ़ किलो तक अनाज चुरा लिया जाता है | इतना ही नहीं POS मशीन में डीलर 5 किलो अनाज का ही अंगूठा लगवाते हैं | उसका कोई रिसीविंग भी नहीं दिया जाता है |


उदाहरण : अगर सिसिरिता पंचायत में कुल अन्त्योदय कार्ड धारियों की संख्या 269 है | अमूमन एक कार्ड पर औसत 5 यूनिट होता है | ऐसे में कुल यूनिट की संख्या 1345 हो जाती है | इसको और सहज शब्दों में कहें तो 1345 लोगों को राशन आपूर्ति करना होता है | अगर डीलर एक व्यक्ति (यूनिट) का एक किलो राशन भी चुराता है तो उसे आसानी से 1345 किलो अनाज अवैध रूप से बच जाता है | जिसका बाज़ार मूल्य लगभग 34 हजार रुपया हो जाता है | इसी तरह से लगभग हर डीलर प्रति माह लाखों का अनाज बेच लेते हैं | यह निचले स्तर का बड़ा घोटाला है,जिसपर ध्यान शायद ही किसी का जाता हो | कुछ पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है की प्रखंड स्तर के आपूर्ति पदाधिकारी के सरंक्ष्ण में यह पूरा खेल होता है | 






आपको बता दें की नोखा प्रखंड और नगर परिषद क्षेत्र में कुल 18747 कार्ड धारक हैं | जिसमें PHH के 15156 और AAY के तहत 3591 कार्ड हैं | सबसे अधिक दक्षिणी बरावं में लाभुक हैं जबकि सबसे कम छतौना पंचायत में राशन लेने वाले हैं | Check Ration Card List | Bihar Ration Card Status |

-Ratnesh Raman Pathak

Post Bottom Ad