10 -11 जनवरी को होगा चेनारी में दक्ष प्रतियोगिता का आयोजन | Rohtas News | Sports Events to be held on 10-11 Jan. in Chenari
Chenari (Rohtas): जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा बीते चार दिन पूर्व कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वाधान में जिला प्रशासन रोहतास द्वारा वार्षिक खेल कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम 'दक्ष' प्रतियोगिता आयोजन हेतु बैठक की गयी थी। जिसमें उप विकास आयुक्त रोहतास श्री शेखर आनंद, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद रोहतास, सिविल सर्जन रोहतास, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी रोहतास, अंचल अधिकारी सासाराम एवं संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं सभी खेलों के जिला स्तरीय अध्यक्ष/सचिवों के द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में जिला स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम "दक्ष" प्रतियोगिता को आयोजित कराये जाने हेतु सभी बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
उक्त बैठक के बाद जिला पदाधिकारी द्वारा हर प्रखंड स्तर पर दक्ष प्रतियोगिता कराने का निर्देश BDO को दिया गया था | उक्त खेल कार्यक्रम के लिए राशी भी प्रत्येक प्रखंड को जारी की जा चुकी है | उसी आदेश के आलोक में आज चेनारी प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में एक बैठक संपन्न हुई है | बैठक में स्थानीय प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी गन मौजूद रहे |
उक्त बैठक में 10-11 जनवरी को चेनारी में दो दिवसीय दक्ष प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है | प्रखंड स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता में अंडर-14 , अंडर-17, अंडर-19 के बच्चे भाग लेंगे | प्रतियोगिता में फूटबाल,कबड्डी,बैडमिंटन, वॉलीबॉल और दौड़ कम्पटीशन कराने पर सहमती बनी |
खेल कुद कार्यक्रम के लिए मध्य विद्यालय पिया कला के खेल शिक्षक नवीन कुमार सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |
--रत्नेश रमण पाठक