प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की मनाई गई जयंती | Rohtas News | Hindi News Rohtas District |
Rajpur(Rohtas): भारत की प्रथम महिला शिक्षिका व समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह मंगलवार को स्थानीय बाजार के डिहरी रोड स्थित एक निजी स्कूल के प्रांगण में .लोहिया विचार मंच के संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में मनाई गई.
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह ने कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण और नारी मुक्ति आंदोलन के प्रणेता,भारतीय महिलाओं में शिक्षा की अलख जलाने वाली ,महान समाज सुधारिका,क्रांतीज्योती,देश की प्रथम महिला शिक्षिका,विद्रोही कवित्री,शिक्षा और समानता की प्रबल समर्थक माता सावित्रीबाई फुले ने आजादी से पहले भारत में महिलाओं को शिक्षित कर नारी सशक्तिकरण की आवाज बुलंद की थी.लोहिया विचार मंच के संयोजक ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने देश में सन 1848 में प्रथम बालिका विद्यालय खोली थी.सन् 52 तक 4 वर्षों में 19 कन्या विद्यालय खोलकर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति करने का काम किया.नशा मुक्ति आंदोलन तथा हैजा जैसी महामारी जनित बीमारियों में रोगियों की सेवा करना हीं अपना धर्म समझा था.
मौके पर रमेश कुमार सिंह,राहुल कुमार,संजय पाल,धर्मेंद्र पास्टर,राधेश्याम पाल,राहुल पटेल,विशाल कुशवाहा,तुलसी सिंह,वशिष्ठ कुशवाहा,बैजनाथ सिंह,मनोज यादव,विजय बौद्ध,दिनेश मौर्या,धनंजय पंडित,शिवपारस सिंह,सुशील कुमार,राजकुमार राम,नेहा पासवान जयराम सिंह अकेला,कृष्णा यादव,अकाश कुमार,श्रीकांत पटेल समेत अन्य मौजूद रहे.
--Rajnikant Tiwari