भारत जोड़ो यात्रा: भभुआ में स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय और सासाराम में असफर अहमद बने मीडिया प्रभारी | Rahul Gandhi News |
Bharat Jodo Yatra In Bihar Photo |
भारत जोड़ो यात्रा, बिहार के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की एक आवश्यक बैठक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
उक्त बैठक में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कई अहम् बिन्दुओं पर चर्चा हुई और अलग अलग नेताओं को यात्रा संबंधित जिम्मेवारी भी सौंपी गई है |
यात्रा वाले विभिन्न जिलों में मीडिया पैनालिस्ट और प्रवक्ताओं को प्रभारी बनाने पर सहमती बनी | अलग अलग जिलों में महत्वपूर्ण नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई ताकि वहां मीडिया और यात्रा में बराबर समन्वय स्थापित हो सके |
यात्रा वाले जिलों में पार्टी ने मीडिया प्रभारी नियुक्ति की सूचि भी जारी कर दिया है |
शिवहर-राजेश राठौड़
बक्सर एवं भभुआ-स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय
सासाराम-असफर अहमद
भागलपुर- आनन्द माधव
खगडिया एवं बेगूसराय-कुंतल कृष्ण
समस्तीपुर-डा0 राजीव रंजन
दरभंगा-डा0 हसनैन कैसर
मधुबनी-भावना झा
सीतामढ़ी-रूपम यादव
पूर्वी चम्पारण-असित नाथ तिवारी
मुजफ्फरपुर एवं वैशाली-विधायक प्रतिमा कुमारी दास
भोजपुर-संजीव कर्मवीर
औरंगाबाद-विधायक आनन्द शंकर
गया-पंकज यादव
बांका जहां से यात्रा प्रारंभ हो रही है वहां वरीय प्रवक्ताओं को सामूहिक रूप से जिम्मेवारी दी गयी है। पूरे यात्रा के समय में मीडिया का एक कंट्रोल रूम बनेगा जो पटना से संचालित होगा।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिस-जिस जिले से यात्रा गुजरेगी वहां यात्रा के दौरान एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जायेगा।
मीडिया विभाग के दो पैनलिस्ट पंकज यादव एवं ई0 कमल कमलेश भारत यात्री के रूप में पूरी यात्रा में शामिल होंगे तथा स्थानीय मीडिया को सूचना देने में सहयोग करेंगे।
बक्सर बिहार के रहने वाले बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय को बक्सर एवं भभुआ जिले का भारत जोड़ो यात्रा का मीडिया प्रभार दिया गया है।
उनके मनोनयन पर बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी, बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन, भभुआ जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, चैनपुर के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश सिंह, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष पांडेय, कामेश्वर पांडेय, एआईसीसी सदस्य डॉ मनोज पांडेय, डॉ सत्येंद्र ओझा, प्रमोद ओझा समेत दोनों जिलों के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन ने बधाई प्रेषित की है।
-रत्नेश रमण पाठक की रिपोर्ट ..