नोखा के पूर्व जिला परिषद ने दिया मकर सक्रांति का भोज,खूब चला चुरा-दही | Rohtas News | Nagar Parishad Nokha News Today |
मकर सक्रांति उत्सव को लेकर चुरा दही भोज का आयोजन राजधानी पटना से लेकर छोटे बड़े कस्बों में भी खूब तेजी से चल रहा है | चुरा दही भोज के माध्यम से सामाजिक व्यक्ति और राजनितिक व्यक्ति अपने लोगों के साथ संबंध मजबूत करने में जुटे हैं |
आज रोहतास जिले के नगर परिषद् नोखा क्षेत्र में पूर्व जिला परिषदं सदस्य रवि शंकर सिंह द्वारा चुरा दही का आयोजन किया गया है | आयोजन में प्रखंड स्तर के सभी सामाजिक एवं राजनितिक व्यक्तित्व का जुटान भी हुआ है | भोज के दौरान आपसी हसीं ठिठोली के साथ साथ कुशल क्षेम जानने में भी लोग जुटे हुए थे |
![]() |
विज्ञापन |
--नसीम खां