तुलसी विवाह के दौरान दीया के आग से जल झुलसी वृद्ध महिला | Rajpur News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 4, 2022

तुलसी विवाह के दौरान दीया के आग से जल झुलसी वृद्ध महिला | Rajpur News |

तुलसी विवाह के दौरान दीया के आग से जल झुलसी वृद्ध महिला | Rajpur News | 

rajpur me deepak se jhulsi mahila


राजपुर रोहतास(Rajpur Rohtas News): तुलसी विवाह के अवसर पर शुक्रवार को राजपुर स्थित अपने मकान में तुलसी माता की पूजा कर रही क्षेत्र के अमाडी गांव निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक श्याम जी तिवारी की पत्नी 74 वर्षीय तारामुनी देवी दीपक से लगी आग में झुलस जख्मी हो गई.जिनका ईलाज परिजनों द्वारा जमुहार स्थित एनएमसीएच में कराया जा रहा है.




जानकारी प्रदान करते हुए उनके पति ने बताया कि वे सुबह में लगभग नौ बजे अखबार लेने हेतु बजार गये थे.उनकी पत्नी तुलसी माता की पूजा करने हेतु दो दीपक जला घर के छत पर गई थी.इस दौरान एक दीपक को तुलसी के नीचे रख दुसरे से पूजा कर रही थी.तभी उनका साड़ी दीपक के लौ के चपेट में आ जलने लगा.बावजूद भी वे पूजा में लीन थी.सौभाग्य वश तभी वे पत्नी के पास पहुँच गये और साडी में लगे आग को देख उसपर काबू पा लिया.बावजूद भी नीचे से कमर तक का हिस्सा झुलस गया है, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं.

राजपुर से रजनीकांत तिवारी की रिपोर्ट ...

Post Bottom Ad