चेनारी में धनजी दुबे बने AAP के प्रखंड प्रभारी, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 7, 2022

चेनारी में धनजी दुबे बने AAP के प्रखंड प्रभारी, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल |

चेनारी में धनजी दुबे बने AAP के प्रखंड प्रभारी, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल | Aam Aadmi Party Rohtas Bihar | Rohtas District News |

Aam Aadmi Party Rohtas News


रविवार को आम आदमी  पार्टी द्वारा चेनारी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक की गई है | बैठक में जिला स्तरीय आधा दर्जन से अधिक नेता शामिल रहे | जमीनी स्तर पर पार्टी को पहुँचाने के लिए सबको ट्रेनिंग भी दिया गया है | कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राम ने किया तथा सञ्चालन पूर्व प्रदेश सचिव राजकमल पासवान ने किया |  




बतौर मुख्य अतिथि रत्नेश रमण पाठक सहित अरविंद तिवारी,महेंद्र सिंह,सत्येन्द्र कुमार भी शामिल रहे | बैठक उपरांत चेनारी विधानसभा के मौजूदा प्रभारी धंनजय राम ने प्रखंड प्रभारी पद पर मनोनयन हेतु धनजी दुबे के नाम का प्रस्ताव पेश किया | जिसे समस्त कार्यकर्ताओं ने समर्थन देते हुए सहर्ष स्वीकार किया है | चेनारी प्रखंड में पार्टी का समस्त दायित्व अब धनजी दुबे के जिम्मे होगा | धनजी दुबे पूर्व में भी लगभग तीन वर्षों तक प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं | You are reading Rohtas District News Website.




मनोनयन के उपरांत ही मीटिंग में मौजूद समस्त नेताओं ने शुभकामनाएँ और बधाई दिया है | नवनियुक्त प्रखंड प्रभारी ने चेनारी प्रखंड में आम आदमी पार्टी को बेहतर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है | 
मनोनयन पर धनंजय राम,श्रीनिवास राम,अजय राम,अरविंद तिवारी,विजय तिवारी,सोनू भट,राजकमल पासवान, अर्जुन यादव सहित तमाम नेताओं ने बधाई प्रेषित किया है |

चेनारी से प्रीतम की रिपोर्ट .....

Post Bottom Ad