छठ महापर्व पर दुल्हन की तरह सजा था राजपुर बाज़ार | Rohtas District | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 31, 2022

छठ महापर्व पर दुल्हन की तरह सजा था राजपुर बाज़ार | Rohtas District |

छठ महापर्व पर दुल्हन की तरह सजा था राजपुर बाज़ार | Rohtas District | Hindi News Rajpur Rohtas Bihar | Chhath Maha Parv 2022 Bihar | #ChhathPuja 

Chhath Puja Bihar 2022



Chhath Puja Bihar 2022 : लोक व आस्था के महापर्व छठ व्रत के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय राजपुर बाजार के चौक पर तिरंगे की शान में तोरण द्वार का निर्माण कराते हुए तीन सौ मीटर लम्बा झंडा तले व्रतधारियों के लिये रास्ते को दुल्हन की तरह सजाया गया.


इस दौरान पूजा कमिटी के लोगों ने त्योहार को आकर्षक बनाने के लिए रास्ते व तोरण द्वार को रंग-बिरंगे रोशनी में नहलाते हुए घाट जाने वाले सड़क पर खुबशुरत कालीन बिछाकर व्रतियों के लिए रास्ते को हर सम्भव आसान बनाने का प्रयास किया.




 राजपुर चौक पर तोरण द्वार का निर्माण कराते हुए भगवान भास्कर की मूर्ति स्थापित करने का काम अष्टभुजी मनोरंजन छठ पूजा कमेटी ने किया.जिसके लिये पंचायत के मुखिया रंजू देवी व उनके समाजसेवी पति सतीश सिंह,प्रमुख कुन्ती देवी व उनके समाजसेवी बेटा अभिषेक तिवारी,नागेन्द्र चौधरी,अमित कुमार,चन्दन शर्मा,सम्भू यादव समेत अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की.Chhath Puja in Sasaram Rohtas Bihar.




वहीं दूसरी ओर नवयुवक विकास छठ पूजा सुरक्षा संघर्ष समिति पुरानी बाजार द्वारा भी बकस बाबा मोड़ पर तोरण द्वार का निर्माण कराया गया.जिसके लिये सरपंच शकीला खातुन उनके पति मोहम्मद जाकिर हुसैन उर्फ गोल्डन कुमार,मो ताजुददीन,सोनू कुमार,पैक्स सोभनाथ गुप्ता,सतीश प्रसाद,दिलीप प्रसाद,कपिलदेव बैठा,भोला गुप्ता,समाजसेवी नथुनी प्रसाद,राजू गुप्ता,प्रदीप प्रसाद,पूर्व बीडीसी सदस्य ननहकू सिंह,मोतीलाल चौरसिया समेत अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.इस दौरान सभी पूजा कमेटियों ने व्रतियों की सेवा व पूजा को आकर्षण प्रदान करने के लिए पूजा सामग्री का वितरण व आगन्तुक श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त में चाय आदी का प्रबन्ध किया.

राजपुर से रजनीकांत तिवारी की रिपोर्ट ....

Post Bottom Ad