चुनाव आयोग के खिलाफ एकजुट हुए नोखा के प्रत्याशी,शनिवार को होगा धरना-प्रदर्शन | Rohtas District | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 27, 2022

चुनाव आयोग के खिलाफ एकजुट हुए नोखा के प्रत्याशी,शनिवार को होगा धरना-प्रदर्शन | Rohtas District |

चुनाव आयोग के खिलाफ एकजुट हुए नोखा के प्रत्याशी,शनिवार को होगा धरना-प्रदर्शन | Rohtas District | Bihar Nagar Nikay Chunav 2022 | Nokha Nagar Parishad |

Bihar Nagar Nikay Chunav 2022


नगर निकाय चुनाव में हो रहे देरी से उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ने लगी है | हजारों प्रत्याशियों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है | अबतक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चुनाव कबतक होगा,कैसे होगा,क्या फेरबदल होगा |
इससे प्रत्याशियों के बिच उहा पोह की स्थिति पैदा हो गई है | कुछ प्रत्याशी शांत होकर बैठे हैं तो वहीँ कुछ पुराने अंदाज में ही मोर्चा संभाले हुए हैं |




चुकी हाई कोर्ट के स्टे के बाद बिहार सरकार पुनर्विचार याचिका लेकर फिर से उच्च न्यायालय गई थी | जहाँ डेडिकेटेड कमिटी बनाने की बात पर सहमती बनी | डेडिकेटेड कमिटी भी बन चुकी है लेकिन इनसब के बिच अबतक राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से प्रत्याशियों के लिए कोई अधिकारिक सुचना प्रदान नहीं की गई है | इसलिए संभावनाओं का बाज़ार गरम हो गया है |




इधर रोहतास जिले के नगर परिषद नोखा के प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ खुला जंग का ऐलान कर दिया है | सभी प्रत्याशी एकसाथ शनिवार 29 अक्टूबर को नगर परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे | इस प्रदर्शन में वार्ड पार्षद,उप चेयरमैन,चेयरमैन के समस्त उम्मीदवार शामिल होंगे | इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी को सुचना दे दी गई है | 
ADVT.

दिए गये ज्ञापन में प्रत्याशियों ने मांग किया है कि जल्द ही चुनाव की तिथि घोषित की जाए | चुकी चुनाव प्रक्रिया में स्थगन और देरी निर्वाचन आयोग की गलती से हुआ है,इसलिए सभी प्रत्याशियों का खर्च भी वापस करे आयोग | 

नोखा से अजय भट्ट की रिपोर्ट .... 

ADVT.


Post Bottom Ad