सासाराम में बोले NSUI अध्यक्ष, विलंब सत्र समय पर नहीं हुआ तो हर कॉलेज पर होगा भूख हड़ताल | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 14, 2022

सासाराम में बोले NSUI अध्यक्ष, विलंब सत्र समय पर नहीं हुआ तो हर कॉलेज पर होगा भूख हड़ताल | Rohtas News |

सासाराम में बोले NSUI अध्यक्ष, विलंब सत्र समय पर नहीं हुआ तो हर कॉलेज पर होगा भूख हड़ताल | Rohtas News | National Students Union of India | Veer Kunwar Singh University News |

NSUI-Veer-Kunwar-Singh-University-Ara
छात्रों के साथ बैठक करते अध्यक्ष चुन्नू शर्मा 



बिहार एनएसयूआइ कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह के रोहतास जिला में आगमन हुआ, कार्यक्रम का आयोजन जिला अतिथि गृह (Circuit House Sasaram) में भारतीय राष्ट्रिय छात्र संगठन के सासाराम नगर अध्यक्ष अंकित राय के नेतृत्व में हुआ,जिसमें दर्जनों छात्र युवा शामिल हुए |  




चुन्नू सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की बूथ लेवल पर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को मजबूत करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में चल रही स्नातक की सत्र बिलंब को जल्द जल्द ठीक नहीं किया गया तो विश्वविद्यालय के साथ साथ पूरे शाहाबाद में हर कॉलेज पर भूख हड़ताल किया जाएगा। 






वही रोहतास जिलाध्यक्ष अनुराग तिवारी ने बताया कॉलेज में चल रही शिक्षकों कि तानाशाही रवैया को छात्र संगठन बर्दास्त नहीं करेंगी जिले के सभी कॉलेज में 4 सुरक्षाकर्मियों कि इंतजाम सुरक्षा के दृष्टी कोण से किया जाए। उन्होंने भाजपा सरकार की कर्मचारी, व्यापारी, दलित, महिला, छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों का कड़े शब्दों में विरोध करते हुए कहा कि ऐसी सरकार को अपदस्थ करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करें। कांग्रेस की विचारधारा हर वर्ग को साथ लेकर चलने की है। कांग्रेस के शासनकाल में ही देश और प्रदेश में विकास की लहर चली है जबकि मौजूदा भाजपा शासन में तो आम आदमी बेचैन और परेशान हुआ है।  



कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेता चौधरी मानस रंजन, युवा कांग्रेस नेता दीपक कुशवाहा, राजीव कुशवाहा, बाबा तिवारी, रितेश कुमार,अभिनव तिवारी, अमित सिंह, रौशन कुमार, आयुष चौबे,अभीप्रधान, सुजीत मिश्रा, धीरज, हिमांशु आदि एनएसयूआइ कार्यक्रता एवं जिले के छात्र मौजूद रहे।
Published by: Ratnesh Raman

Post Bottom Ad