नोखा के पूर्व उप चेयरमैन ने डीडीटी पाउडर छिडकाव के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को दिया आवेदन | Nagar Parishad Nokha | Hindi News Nokha Rohtas Bihar |
![]() |
Photo Credit: Microsoft |
नगर परिषद नोखा क्षेत्र में बढ़ते डेंगू मच्छर के प्रकोप से दर्जनों लोग पीड़ित हो चुके हैं | दिनों दिन इसकी रफ़्तार बढती जा रही है | मामले की गंभीरता समझते हुए नगर परिषद के पूर्व उप चेयरमैन राजेंद्र कुमार सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर DDT पाउडर छिडकाव का मांग किया है |
अपने ज्ञापन में राजेन्द्र सिंह ने कहा है की पुरे नोखा नगर परिषद क्षेत्र में मच्छरों से निजात पाने के लिए पाउडर का छिडकाव तत्काल किया जाना चाहिए | यह छिडकाव प्रतिदिन हो और इसके मॉनिटरिंग के लिए ग्यारह प्रबुद्ध नागरिकों की कमिटी बने,जिससे किसी भी तरह की कार्य में लापरवाही न हो |
सभी नालियों समेत घोषिया पंचायत (वार्ड संख्या दस) में नालियों की स्थिति बहुत ही बदतर है | हजारों लोगों का जीना दुश्वार हुआ है | इन सभी को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए काम हो |
नसीम खां-नोखा