छोटे धंधेबाजों और पियक्कड़ो को पकड़ कर पुलिस खुश,बड़े कारोबारी अब भी पहुँच से दूर | Nokha News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 26, 2022

छोटे धंधेबाजों और पियक्कड़ो को पकड़ कर पुलिस खुश,बड़े कारोबारी अब भी पहुँच से दूर | Nokha News |

छोटे धंधेबाजों और पियक्कड़ो को पकड़ कर पुलिस खुश,बड़े कारोबारी अब भी पहुँच से दूर | Nokha News | Rohtas Police Failed to Trap Liquor Mafias' |

Nokha-Police-Station-Rohtas-Bihar


छोटे छोटे महुआ शराब धंधेबाज,विभिन्न गांव से पियक्कड़ों की गिरफ्तारी धड़ल्ले से जारी है | नोखा थाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत की जा रही है | इस पुलिसिया कार्यवाई से जिला पुलिस कप्तान भले ही बेहद खुश हो,लेकिन आम लोगों के बिच यह सवाल है की शराब के बड़े धंधेबाजों तक स्थानीय पुलिस की हाथ क्यूँ नहीं पहुँच रही है ?
Advt.


बीते दस दिनों में चौक-बाज़ारों से,अलग अलग गांवों से शराब सेवन के जुर्म में दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी हुई है | इनमे सर्वाधिक लोग पिछड़ा वर्ग या अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय से आते हैं | गिरफ्तार धंधेबाज या शराबी महुआ शराब वाले हैं | जबकि जमीनी हकीकत यह है कि नोखा थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की खपत भी बहुत ज्यादा है | लेकिन ताज्जुब की बात यह है की न तो अंग्रेजी शराब के धंधेबाज पुलिस गिरफ्त में आते हैं और न ही पीने वाले | इस बात की चर्चा भी अब सरे आम होने लगी है | 




आखिर बड़े पैमाने पर खपत हो रहे अंग्रेजी शराब की आवक कहाँ से है ? अंग्रेजी शराब सेवन करने वाले आखिर पुलिस गिरफ्त से बाहर क्यूँ हैं ? अंग्रेजी शराब के बड़े तस्कर किसके सहयोग से नोखा में धंधा करते हैं ? ऐसे कई प्रश्न है जो आम लोग पूछ रहे हैं | जिसका जवाब सिर्फ नोखा पुलिस ही दे सकती है |



ताज़ा जानकारी अनुसार आज भी पुलिस ने यदु टोला और पश्चिम पट्टी से महुआ शराब धंधेबाजो को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार धंधेबाज मुनीब चौधरी बताया जा रहा है | जबकि पश्चिम पट्टी से एक शराबी पप्पू कुमार को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है | 

रत्नेश रमण द्वारा संपादित ...
Advt.


Post Bottom Ad