कार्य में लापरवाही पड़ गया भारी,डीएम के अनुशंसा पर Kargahar सीओ हुए सस्पेंड | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 15, 2022

कार्य में लापरवाही पड़ गया भारी,डीएम के अनुशंसा पर Kargahar सीओ हुए सस्पेंड |

कार्य में लापरवाही पड़ गया भारी,डीएम के अनुशंसा पर Kargahar सीओ हुए सस्पेंड | Rohtas DM Suspended Kargahar C.O | Kargahar Circle Officer Suspended | Hindi News Rohtas Bihar |

Kargahar-CO-Suspended-by-Dm-Rohtas


सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने और दाखिल ख़ारिज वाद के निष्पादन में रूचि नहीं लेने के आरोप में आज करगहर के अंचलाधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव Kargahar CO Surjeshwar Shriwastav को निलंबित कर दिया गया है | निलंबन की कार्यवाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा की गई है | जिसके लिए रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार DM Dharmendra Kumar ने अनुशंसा किया था |




करगहर के प्रभारी सीओ पर आरोप है की उनके द्वारा दाखिल खारिज वाद ,परिमार्जन के आवेदनों का निष्पादन नहीं करने, वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बावजूद भी ससमय कार्यों का संपादन नहीं करने ,जिला लोक शिकायत निवारण द्वितीय अपील बाद में प्राप्त परिवाद का प्रतिवेदन उपलब्ध ससमय नही करने,साथ ही साथ मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिग्रहण बाद में अनेकों बार स्मार के बावजूद प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने, सरकारी कार्य में रूचि नहीं लेने, प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद की संयुक्त बैठक नियमित रूप से नहीं करने का कार्य किया गया है | जिससे करगहर अंचल Kargahar Circle के आम लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है | अंचलाधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव ने न्यायालय कार्यों जैसे सी डब्ल्यू जे सी एम जैसी के कार्यों में भी रुचि नहीं लिया है |  




जिसके आलोक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा जारी संकल्प के अनुसार प्रभारी अंचल अधिकारी करगहर सुरजेश्वर श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के नियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

रत्नेश रमण की रिपोर्ट...

Post Bottom Ad