कदवा पंचायत में कैंप लगाकर बांटा गया कबीर अंत्येष्टि का चेक | Nokha News | Hindi News Sasaram Bihar |
![]() |
लाभुकों को चेक वितरण करती मुखिया |
नोखा प्रखंड के अंर्तगत कदवां पंचायत के मुखिया सरस्वती देवी ने पंचायत भवन पर कैंप लगाकर कबीर अंत्येष्टि योजना के लाभुकों को चेक वितरण किया है | अपने पंचायत क्षेत्र के दर्जनों गरीब परिवारों के मृतक के आश्रितों को तीन तीन हज़ार रुपए का चेक दिया गया है |
कबीर अंत्येष्टि का चेक प्राप्त करने के बाद लाभुकों में ख़ुशी देखि गई है | अपने मुखिया के कार्य से सभी लाभुक संतुष्ट दिख रहे थे | मुखिया सरस्वती देवी ने बारी बारी से कुल 14 लाभुकों को चेक दिया है | लाभुक अखिलेश राम,मंजू देवी,महादेव राम,फौज़दार चौधरी,कुसुम देवी,देवंती देवी,रुकसाना खातून इत्यादि मृतक आश्रितों को योजना का लाभ मिला है |
Ajay Bhatt-Journalist