जनता दरबार में भूमि विवाद का नहीं दर्ज हुआ कोई नया मामला | Rohtas News |
![]() |
थाना में आयोजित जनता दरबार |
राजपुर क्षेत्र अंतर्गत भूमि विवाद सम्बन्धी मामलो के निपटारा हेतु शनिवार को राजपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी राघवेंद्र दयाल सिंह के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन हुआ.जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद से संबंधित कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया.
अंचलाधिकारी राघवेनदर दयाल सिंह ने बताया कि राजपुर निवासी गुड्डी देवी बनाम मनोज कुमार के रैयती जमीन में अवैध कब्जा को लेकर पूर्व से चले आ रहे विवाद का ऑन द स्पॉट सभी पक्षकारों को आश्वस्त करते हुए निष्पादित कर दिया गया है.आजकोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ है.
Rajnikant Tiwari-Journalist