तमाम प्रयासों के बावजूद भी नहीं सुधर रहे हैं सरकारी स्कूलों के शिक्षक | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 15, 2022

तमाम प्रयासों के बावजूद भी नहीं सुधर रहे हैं सरकारी स्कूलों के शिक्षक | Rohtas News |

तमाम प्रयासों के बावजूद भी नहीं सुधर रहे हैं सरकारी स्कूलों के शिक्षक | Rohtas News | District Rohtas News | Rajpur Block | Jansagar News |

Rohtas District News Website


राजपुर रोहतास: शिक्षा में सुधार हेतु सरकार के निर्देशों का पदाधिकारियों द्वारा कडाई से अनुपालन के बावजूद भी शिक्षकों में सुधार की गुंजाइश कम दिख रही है.
प्रखंड विकास पदाधिकारी सबिता सौम्या द्वारा विगत कई दिनों से लगातार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है.बावजूद भी शिक्षकों का विद्यालय में उपस्थिति के मामले में मनमानी रवैया जारी है.





विद्यालय जांच के क्रम में शनिवार को लगभग 9:47 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी सर्व प्रथम राजपुर बजार स्थित शौणडिक उच्च विद्यालय पहुंची,जहां प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गये. जांच के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सभी अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन की हाजिरी काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है |





उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को 9:27 बजे मध्य विद्यालय घोडिही में जांच की गई है.जहां पदस्थापित शिक्षिका जयन्ती कुमारी अनुपस्थित व आदति कुमारी लेटलतीफी की शिकार पाई गई.कुझी मध्य विद्यालय में जांच के क्रम में विद्यालय भवन के कुछ कमरो की छत जर्जर हालात में पाए गये हैं.जिसके लिए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है.




 जांच के दौरान शौणडिक हाई स्कूल में मौके पर तीन शिक्षकों के अनुपस्थित रहने को ले प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार तिवारी ने बताया की 15 अक्तूबर को हाई स्कूल एवं इंटर का फार्म भरने एवं एडमिशन लेने के कार्य का अंतिम तिथि थी.जिस कारण वे विद्यालय के डाटा ऑपरेटर के साथ बैठकर सारे कार्यों को दुरूस्त करवा रहे थे.




शिक्षिका सुनीता कुमारी 14 अक्तूबर को जिला में महिला स्वास्थ्य कार्यक्रम संबंधित बैठक में शामिल होने गई थी,जो अगले दिन सरकारी निर्देश के अनुपालन हेतु महिला स्वास्थ्य समबन्धित सामग्रियों की खरीद हेतु रूक गई थी.वहीं दूसरे शिक्षक रजनीश कुमार जिला में विद्यालय का रिपोर्ट सबमिट कर वापस आ रहे थे,जिससे विलम्ब हुआ है.अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं समय से विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित करने में मौके पर मौजूद थी,जिसकी जानकारी पदाधिकारी को दी गई.

रजनीकांत तिवारी की रिपोर्ट.....

Post Bottom Ad