राजपुर में राम घाट पर व्रतधारियों ने समर्पित किया भगवान् भास्कर को अर्घ्य | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 31, 2022

राजपुर में राम घाट पर व्रतधारियों ने समर्पित किया भगवान् भास्कर को अर्घ्य | Rohtas News |

अगाज से अंत तक व्रतधारियों के सुविधाओं का पूजा कमेटियों ने रखा ख्याल | Jansagar News | Rohtas District News |

bakas baba mandir-rajpur-rohtas


राजपुर रोहतास(Rajpur Rohtas): प्रखंड अंतर्गत छठ व्रत का त्यौहार सोमवार को पारंपरिक तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया.प्रखंड मुख्यालय स्थित राजपुर बाजार के बकस बाबा प्रांगण Bakas Baba Mandir Rajpur Rohtas में काव नदी के रामघाट पर दूर-दराज से छठ करने आये व्रतधारियों ने रविवार की शाम अस्तांचल सूर्य देव को अर्घ्य प्रदान किया.बाद में रात भर घाट जागरण करते हुए सोमवार को उदयमान भगवान भास्कर को आर्घय समर्पित कर 36 घंटे के उपवास का समापन किया.बकस बाबा प्रांगण में काफी संख्या में दूर-दराज से आये व्रतधारियों के कारण माहौल मेले में तब्दील रहा.



इस दौरान रोतवा,पडरिया व घोडिही बजार समेत पकड़ी,मंगरवलिया,तरांव,धोबडिहा,राजनडिह,शाखरा समेत प्रखण्ड के अन्य सभी गांवों में भी छठ व्रत शान्तिपूर्ण तरीके संपन्न हो गया.



राजपुर में बकस बाबा छठ पूजा महोत्सव कमिटी के सदस्य दशरथ सिंह कुशवाहा,मेघा महतो,ललिता महतो,विजेन्द्र कुमार,सोमेश्वर सिंह,कालिका सिंह,बीरेन्द्र कुमार, ललन सिंह कुशवाहा, कामता महतो,विनोद जी,कन्हैया कुमार,गणेश प्रसाद,मंतोष शर्मा उर्फ मिठु,मुकेश कुमार रौशन,बिक्की कुमार सिंह,सोनू अंसारी,बिमलेश शर्मा समेत अन्य लोगों ने व्रतधारियों को सुविधाएं प्रदान की.
वही रोतवा में श्री छठ पूजा सूर्य निर्माण स्थल कमिटी के संत सोनी,अजीत सिंह,जितेन्द्र सिंह,अवधेश सिंह,पंचायत के मुखिया पंकज गुप्ता,उप सरपंच कमलेश सिंह,विशाल कुमार,सोनू कुमार,कमलेश, छोटू,अमरजीत,बिटटू कुमार व कुमार क्लब रोतवा बजार के अरूण कुमार सिंह,मिथिलेश सिंह,सोनू कुमार मंत्री,शक्ति कुमार सिंह, सुनील सिंह निराला,व पकड़ी में सचितानन्द दुबे,संटू तिवारी,रमेश तिवारी,सोनू तिवारी,राहुल दुबे समेत अन्य लोगों द्वारा व्रत की संपन्नता के लिए व्यवस्थाएं की गई .



छठ घाटों पर व्रतियों के ठहरने हेतु पर्याप्त मात्रा में टेंट पंडाल लगाये गये थे.साथ हीं रात में व्रतधारियों के जागरण में सुविधा के लिए मनोरंजन हेतु पर्दा सिनेमा एवं टीवी स्क्रीन पर धार्मिक सीरियल भी दिखाये गये.घाट व रास्ते को आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी जगहों पर तोरण द्वार बनाते हुए रास्ते में कालीन आदी बिछये गये थे.व्रत के अगाज से अंत तक चाय,दातुन,नि:शुल्क प्रसाद वितरण समेत सभी तरह के सुविधाओं हेतु कमिटी के लोग तत्पर दिखे.
व्रत की संपन्नता में आपसी भाईचारे दिखाते हुए मुस्लिम युवाओं द्वारा भी अग्रणी भूमिका अदा की गई.

राजपुर से रजनीकांत तिवारी की रिपोर्ट ....

Post Bottom Ad