कैमूर के दुर्गावती में AAP नेताओं ने चलाया सदस्यता अभियान,केजरीवाल के योजनाओं की भी हुई चर्चा | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 12, 2022

कैमूर के दुर्गावती में AAP नेताओं ने चलाया सदस्यता अभियान,केजरीवाल के योजनाओं की भी हुई चर्चा |

कैमूर के दुर्गावती में AAP नेताओं ने चलाया सदस्यता अभियान,केजरीवाल के योजनाओं की भी हुई चर्चा | Aam Aadmi Party Kaimur | AAP Bihar News |

aam-aadmi-party-bihar





एक तरफ गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक कर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दिया है | तो वहीँ दूसरी तरफ बिहार में भी पार्टी के सांगठनिक विस्तार और मजबूती के लिए गतिविधियाँ शुरू हैं | हम आपको बता दें कि दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात तीसरा राज्य है,जहाँ आम आदमी पार्टी पुरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरी है और अब गुजरात में विकल्प के तौर पर अपनी जगह स्थापित कर लिया है |




आज बुधवार को कैमूर जिला के सह प्रभारी सुधाकर तिवारी द्वारा रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत अलग अलग गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया है | सदस्यता अभियान के दौरान ग्रामीणों के बिच दिल्ली सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की भी खूब चर्चा हुई है | पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों को बताया की दिल्ली में बिजली,पानी,बेहतर स्कूल,अस्पताल तमाम सुविधाएँ जनता को मुफ्त में दी जाती है | जिससे अनभिज्ञ लोगों ने खूब सराहना किया |




दिल्ली सरकार के वृद्ध पेंशन योजना और दिव्यांग पेंशन योजना की भी चर्चा हुई,स्थानीय नेता सुधाकर तिवारी ने बताया की दिल्ली सरकार की तरह बिहार सरकार को भी 5000 प्रति माह वृद्ध पेंशन देना चाहिए | बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया और पार्टी के प्रचार प्रसार करने के लिए संकल्प लिया है |
aam-aadmi-party-bihar-news






कार्यक्रम में कृष्ण मुरारी गुप्ता,श्रवण साह सहित आधा दर्जन कैमूर के पार्टी नेता उपस्थित थे | कैमूर सह प्रभारी ने बताया की हर गांव में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है,इसके साथ ही साथ दस सक्रिय कार्यकर्ता की सूचि भी हर गांव से तैयार हो रही है | सभी पंचायत में प्रभारी की नियुक्ति कर के बिहार प्रभारी को भेज दिया गया है |
Jansagar News Desk-Kaimur 

Post Bottom Ad