रामगढ़ विधानसभा में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार,जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता | Kaimur News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 26, 2022

रामगढ़ विधानसभा में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार,जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता | Kaimur News |

रामगढ़ विधानसभा में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार,जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता | Kaimur News | Aam Aadmi Party Kaimur Bihar |

aam aadmi party bihar


आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद सह संगठन विस्तार कार्यक्रम कल रामगढ़ के सूर्य मंदिर प्रांगन में संपन्न हुआ है | कार्यक्रम की अध्यक्षता कैमूर जिला के सह प्रभारी सुधाकर तिवारी ने किया | कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने का संकल्प लिया है | 



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई थी | ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के संबंध में सुधाकर तिवारी ने ढेर सारे टिप्स भी दिया है | मीटिंग्स में रामगढ़ प्रखंड,नुआव प्रखंड और दुर्गावती प्रखंड के दर्जनों पंचायतों में प्रभारियों को नियुक्त किया गया है | संगठन में अलग अलग पदों पर सबकी नियुक्ति भी सर्वसहमति से की गई है |  




केजरीवाल के योजनाओं की जानकारी कैमूर के हर गांव और घर तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रचार अभियान हेतु प्रशिक्षित भी किया गया है | भाजपा-राजद के गढ़ रामगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मीटिंग में भीड़ देखकर सब लोग हैरान हैं | बाज़ारों में भी अरविंद केजरीवाल की चर्चा होती है |




कैमूर सह प्रभारी सुधाकर तिवारी ने बताया की वह और उनके सहयोगी गांव गांव तक जाकर अच्छे लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं | जल्दी ही कैमूर जिला में पार्टी की एक मजबूत और धारदार संगठन दिखने लगेगी | बिहार में दिल्ली जैसे स्कूल-अस्पताल के लिए लोगों को अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा होना पड़ेगा |  




उन्होंने बिजली विभाग पर खूब हल्ला बोला है | संबोधन के दौरान उन्होंने ने कहा की आज पुरे बिहार में ऐसा कोई गांव नहीं है,जहाँ दस लोगों पर बिजली का केस न हुआ हो | सबसे अधिक लुटाई और जनता के साथ अत्याचार बिहार का बिजली विभाग करता है | यह सब सरकार के इशारों पर हो रहा है |


रामगढ़ नगर पंचायत के प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता को बनाया गया है | रामगढ़ प्रखंड प्रभारी राजेन्द्र  उपाध्याय,सिजुआ पंचायत में जिउत साह,साहूका में गौतम गुप्ता सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है |

रामगढ़ से मनोज की रिपोर्ट .....

Post Bottom Ad