कैमूर के रामगढ़ विधानसभा में AAP का जनसंवाद आयोजित, ग्रामीण क्षेत्रों में भी केजरीवाल की चर्चा | Kaimur News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 19, 2022

कैमूर के रामगढ़ विधानसभा में AAP का जनसंवाद आयोजित, ग्रामीण क्षेत्रों में भी केजरीवाल की चर्चा | Kaimur News |

कैमूर के रामगढ़ विधानसभा में AAP का जनसंवाद आयोजित, ग्रामीण क्षेत्रों में भी केजरीवाल की चर्चा | Kaimur News | Hindi News Rohtas-Kaimur | Aam Aadmi Party Bihar | Arvind Kejriwal News Today |

AAP-Kaimur-News
जनसंवाद में उपस्थित ग्रामीण और जिला प्रभारी 

बिहार में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बुनियाद तैयार करने में पार्टी के लोग भी पूरी तरह से जुट गए हैं | कैमूर जिले में भी पार्टी के सह जिला प्रभारी सुधाकर तिवारी के नेतृत्व में अलग अलग पंचायतों और गांव में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है|  






जनसंवाद में दिल्ली सरकार और पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहां है | दिल्ली में मिल रहे सर्वाधिक वृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन,फ्री बिजली,फ्री पानी,फ्री स्वास्थ्य सेवाएँ की बात पार्टी नेताओं द्वारा हर गांव में बताया जा रहा है | योजनाओं की जानकारी पाकर ग्रामीणों में इसकी अत्यधिक चर्चा भी हो रही है | उत्सुक होकर और केजरीवाल के नीतियों से प्रभावित होकर,बड़े पैमाने पर लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं|  




हर गांव के सदस्यता ग्रहण करने वालों की सूचि भी तैयार की जा रही है,जिसे वरीय पदाधिकारी को भेजा जा रहा है | पार्टी नेता सुधाकर तिवारी ने बताया की कैमूर जिले से अबतक साढ़े तीन हजार सदस्यों की सूचि तैयार हो चुकी है | इसके साथ साथ सदस्यता अभियान अभी चल रहा है | Kaimur District News 




आज रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र Ramgarh Assembly Constituency के सुझुवा पंचायत अंतर्गत ठकुरा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ है | जहाँ कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने पार्टी का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया है | आगामी 25 अगस्त को रामगढ़ नगर पंचायत में जनसंवाद होगा,जहाँ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे |

रामगढ़ से राजू की रिपोर्ट .....

Post Bottom Ad