03 वोट से उगहनी पैक्स अध्यक्ष बने विनय कुमार सिंह | Chenari News |
चेनारी (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उगहनी पंचायत पैक्सध्यक्ष का चुनाव दिनांक 24 मई दिन शुक्रवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट निशांत कुमार ने बताया की कुल टोटल 1739 वोट में 1036 वोट पोलिंग हुआ।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थें और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। पुलिस एवं प्रशासन ने पैक्स चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करया। वोटिंग का पर्सेंटेज 59 के बीच रहा। वही पैक्स चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के बाद उसी दिन शाम मे मतगणना का कार्य राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय के भवन में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम के देखरेख में शुरू किया गया।
मतगणना भवन के आस पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ महिला पुलिस की तैनाती किया गया था। मतगणना केंद्र पर निर्वाची सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम, अंचलाधिकारी निशांत कुमार एवं चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार अन्य पुलिस अधिकारीयों के साथ मुस्तैदी से मौजूद थे और सुरक्षा व्यवस्था के लगातार जायजा ले रहे थे। मतों की गिनती पूरा होते ही बिनय कुमार सिंह को कुल 438 मत प्राप्त हुये। जबकी दुसरे स्थान पर रहे मिथिलेश सिंह को कुल 435 मत मिले।
पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिनय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मिथिलेश सिंह को 3 मतों से हराकर जीत दर्ज की। निर्वाचन प्रखंड पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम ने बिनय कुमार सिंह को उगहनी पंचायत पैक्सध्यक्ष के जीत का प्रमाण पत्र दिया।
Pritam-Jansagar News