Nokha: भाजपा ने इमरजेंसी को याद कर मनाया गया काला दिवस | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 26, 2022

Nokha: भाजपा ने इमरजेंसी को याद कर मनाया गया काला दिवस | Rohtas News |

Nokha: भाजपा ने इमरजेंसी को याद कर मनाया गया काला दिवस | Rohtas News |



नोखा नगर परिषद स्थित प्रीतम कुमार पटेल के निवास स्थान पर 25 जून 1975 के आपातकाल को याद करते हुए भाजपा इकाई द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया गया है. भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय और काला दिन को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी नोखा नगर में प्रीतम पटेल के आवास पर नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता और नगर प्रभारी जितेंद्र सिंह के संचालन में काला दिवस के रूप में मनाया गया।



 कार्यक्रम में मुख्य रूप से आपातकाल के समय के जनसंघी रामकृत प्रसाद जी एवम चौधरी जयप्रकाश जी को जिला महामंत्री विजय सिंह ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रीतम पटेल,उमाशंकर प्रसाद,मनोज तांती, कृष्णा भार्गव,मुकेश सिंह,राजकिशोर प्रसाद,नंदेश्वर कुशवाहा,भगवान पाल,उमेश पासवान,रामप्रवेश गुप्ता,जितेंद्र कसेरा,बिंदेश्वरी सिंह,अजीत पटेल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। 





कार्यक्रम के संबोधन में जिला महामंत्री विजय सिंह,नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्तामोह में रातोरात हर भारतीयों के संवैधानिक अधिकार को छीनकर आपातकाल थोपा और निर्दयता में विदेशी शासन को भी पीछे छोड़ दिया।इस तानाशाही मानसिकता के विरुद्ध लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के महायज्ञ में अपना सर्वस्य अर्पण करने वाले सभी देशभक्तों को हम सभी भाजपा कार्यकर्ता नमन करते है।


अजय भट्ट -जनसागर न्यूज 

Post Bottom Ad