कैमूर के रामगढ़ में AAP का सदस्यता अभियान,सैकड़ों लोग बने पार्टी के सदस्य: Kaimur News | Aam Aadmi Party Kaimur News | Kaimur Bhabua News | Ramgarh Vidhansabha |Latest News Kaimur |Kaimur News Live |Bhabhua News Today |
पंजाब चुनाव में बंपर बहुमत हासिल करने के बाद Aam Aadmi Party अब पुरे देश भर में अपना संगठन मजबूत करने में जुटी हुई है.दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अरविन्द केजरीवाल की नज़र अब केंद्र की कुर्सी पर टिकी हुई है.इस बात की पुष्टि देश के राजनितिक विश्लेषक भी करने लगे हैं.लोगों का मानना है की देश में मोदी के सामने विपक्ष की भूमिका नगण्य है.ऐसे में सिर्फ केजरीवाल ही है जो मुख्य विपक्षी की भूमिका अदा कर रहे हैं.सिर्फ अरविन्द केजरीवाल ही मोदी के रथ को रोक सकते हैं,यह बात भी लोग स्वीकार करने लगे हैं.
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने पोस्ट की बिकनी में फोटो,चाहनेवालों में मची खलबली | Monalisa Photos | Monalisa Goa Trip |
बिहार में भी aam aadmi party ने कमर कसना शुरू कर दिया है.बिहार को चुनाव प्रभारी के रूप में अजेश यादव मिले हैं.अजेश यादव दिल्ली के बादली विधानसभा के विधायक हैं.अभी बीते महीने वह लगातार तीन दिनों तक पटना में पुरे बिहार के कार्यकर्ताओं से मिलते रहे थे.
इधर आज Kaimur के रामगढ़ विधानसभा में सदस्यता अभियान लगाया गया था.रामगढ़ के सूर्य देव मंदिर के प्रांगन में आयोजित सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों ने party ज्वाइन किया है.यह कार्यक्रम पूर्व से ही निर्धारित किया गया था.जिसकी सुचना दर्जनों गांव तक पहुचाई गई थी.कड़कती धुप के बावजूद भी बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं सदस्य बनने के लिए रामगढ़ पहुंचे थे.
कैमूर में आम आदमी पार्टी के नेता सुधाकर तिवारी के नेतृत्व सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया है.सदस्यता के दौरान लोगों से पूछा जा रहा था की वह सिर्फ सदस्य बनना चाहते हैं या कार्यकर्ता.ऐसे में सभी नए सदस्यों की अलग अलग श्रेणी भी तैयार की जा रही है.सदस्यता के बाद सुधाकर तिवारी ने लोगों को संबोधित भी किया है.अपने संबोधन के दौरान उन्होंने दिल्ली के विकास कार्यों और पंजाब में के बाद एक किये जा रहे पुरे वादे के बारे में विस्तार से बताया है.
Sasaram के इस कैंसर हॉस्पिटल में दो दिनों तक होगा मुफ्त जाँच और ईलाज: Health News
सुधाकर तिवारी ने कहा की वह अगले हफ्ते से हर गांव में खुद जाकर बैठक करेंगे और लोगों को party से जोड़ेंगे.अब aam aadmi party से जुड़ने के लिए लोग बेताब हैं.पूरा देश अब केजरीवाल पर भरोसा कर रहा है.महंगाई -बेरोजगारी-भ्रष्टाचार पर केंद्र और बिहार की सरकार बिलकुल फेल है.अब देश का आम आदमी जाग रहा है ,बदलाव होकर रहेगा.
-News Desk-Jansagar News