नगर निगम सासाराम:वार्ड गठन के विरुद्ध कोई आपत्ति है तो इन अफसरों से मिलकर दर्ज करें शिकायत - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 30, 2022

नगर निगम सासाराम:वार्ड गठन के विरुद्ध कोई आपत्ति है तो इन अफसरों से मिलकर दर्ज करें शिकायत

नगर निगम सासाराम:वार्ड गठन के विरुद्ध कोई आपत्ति है तो इन अफसरों से मिलकर दर्ज करें शिकायत/Rohtas News/Nagar Nigam Sasaram/Nagar Nigam Election/Sasaram Nigam Chunav/Bihar Nagar Nigam Election

Nagar Nigam Sasaram


रोहतास जिला अंतर्गत, उत्क्रमित एवं क्षेत्र- विस्तारित नगर निगम, सासाराम तथा नवगठित नगर पंचायत, रोहतास के वार्डों का गठन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर लिया गया है ।गठित वार्डों का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 28.4 .2022 को कर लिया गया है।


सासाराम नगर निगम में कुल 48 वार्ड बनाए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में 10 पंचायतों का विलय किया गया है।वहीं नगर पंचायत, रोहतास में कुल 13 वार्ड हैं। उक्त नगर निकायों का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 28. 2.2022 को कर दिया गया है।तत्पश्चात दावा आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि दिनांक 28. 4.20 22 से 11:05 22 तक है ।




दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, रोहतास ,श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी नामित किए गए हैं ।प्राधिकृत पदाधिकारियों के समक्ष ही वार्डों के गठन के विरुद्ध दावा/ आपत्ति प्रस्तुत किए जाएंगे।

नगर पालिका चुनाव: हो गया वार्ड का गठन,अब वोटर लिस्ट की बारी- 23 जून को होगा प्रकाशित : Rohtas News

सासाराम नगर निगम हेतु प्राधिकृत पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी-सासाराम, श्री मनोज कुमार हैं जिनका मोबाइल नंबर 9473191223 है तथा  नगर पंचायत, रोहतास के निमित्त वार्ड गठन के विरुद्ध दावा/ आपत्ति प्राप्त करने हेतु प्राधिकृत पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी-डेहरी श्री समीर सौरभ, भा.प्र.से हैं जिनका मोबाइल नंबर 9473191225 है। 

जिन व्यक्ति को वार्ड गठन के प्रारूप पर कोई आपत्ति है.वह सीधे इन अधिकारीयों से मिलकर अपना आपत्ति दर्ज करा सकता है.

--News Desk Jansagar News




Post Bottom Ad