नगर पालिका चुनाव: हो गया वार्ड का गठन,अब वोटर लिस्ट की बारी- 23 जून को होगा प्रकाशित : Rohtas News/Nagar Nigam Chunav Bihar/Sasaram Nagar Nigam/How to Add Name in Voter List/Bihar NagarPalika Chunav
![]() |
Nagar Nigam Election 2022 |
नगर पालिका आम निर्वाचन-2022- मतदाता सूची की तैयारी के विभिन्न प्रक्रमों की समय सारणी राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार-पटना द्वारा जारी कर दी गई है ।
Rohtas जिला अंतर्गत मतदाता सूची के तैयारी हेतु सात (07) नगर पालिका में मतदाता सूचि प्रकाशन का कार्य किया जाना है।
1. नगर परिषद डेहरी- डालमियानगर जहां 39 वार्ड हैं
2. नगर परिषद,( उत्क्रमित) नोखा जहां 25 वार्ड हैं ।
3.नगर पंचायत,कोआथ, जहां 12 वार्ड हैं।
4. नगर पंचायत, नासरीगंज जहां 14 वार्ड हैं
5. नगर पंचायत ,काराकाट (नवगठित) जहां 12 वार्ड हैं।
6. नगर पंचायत ,दिनारा( नवगठित) जहां 11 वार्ड हैं एवं
7.नगर पंचायत, चेनारी( नवगठित ) जहां 14 वार्ड हैं।
कुल सातों नगर पालिकाओं के वार्ड गठन का कार्य दिनांक 21.3.22 को पूर्ण हो चुका है ।निर्वाचन कराए जाने के उद्देश्य से इनकी मतदाता सूची तैयार की जानी है।मतदाता सूची की तैयारी के विभिन्न प्रक्रर्मों की समय सारणी भी राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना द्वारा प्रदान कर दी गई है।
जखिनी में विधवा के घर में घुस कर मारपीट,ह्रदय रोगी ससुर की हालत नाजुक : Nokha News
मतदाता सूची के निर्माण हेतु, बिहार विधानसभा की अर्हता तिथि 1.1.2022 के आधार पर अंतिम रूप से दिनांक 5.1.2022 को प्रकाशित मतदाता सूची से वार्ड वार मतदाता सूची तैयार किया जाना है।मतलब की बिहार विधानसभा चूनाव के वोटर लिस्ट के आधार पर हर वार्ड का मतदाता सूचि तैयार किया जायेगा.
उक्त मतदाता सूची का वार्ड वार विखंडन दिनांक 30.4.2022 से दिनांक 11.5.2022 तक किया जाना है।मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की तिथि 28.5.2022 है।दावा /आपत्ति प्राप्ति की तिथि 28.5. 2022 से 10.6.2022 तक है एवं दावा आपत्ति निष्पादन की तिथि 4.6 2022 से 16.6. 2022 तक है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 23 . 6. 2022 को किया जाएगा।
आयोग के निदेश के अनुसार , जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह जिलाधिकारी, रोहतास, श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा रोहतास जिले में पदस्थापित, अनुमण्डल दंडाधिकारियों को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले सभी नगरपालिकाओं के लिए मतदाता सूची तैयार करने हेतु निबंधन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है ।
मतदाता सूची में किसी नाम की प्रविष्टि करने से संबंधित दावे/आपत्तियों के निष्पादन के उद्देश्य से निबंधन पदाधिकारी द्वारा revising ऑथोरिटी की नियुक्ति का प्रावधान है।
निबंधन पदाधिकारी द्वारा अपने स्तर से,अपने अधीनस्थ किसी पदाधिकारी को रिवाइजिंग अथॉरिटी के रूप में नियुक्त किया जा सकेगा तथा किसी एक नगरपालिका के लिए आवश्यकतानुसार एक से अधिक / अथॉरिटी की नियुक्ति की जा सकती है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका ) सह जिला पदाधिकारी, रोहतास, श्री धर्मेंद्र कुमार ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों सह निबंधन पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि रिवाइजिंग अथॉरिटी की नियुक्ति करते हुए मतदाता सूची के वार्डवार निर्माण का कार्य आयोग द्वारा प्रदत्त कार्यक्रमानुसार करना सुनिश्चित किया जाये।
--News Desk Jansagar News