घर में तुरंत लगा दें यह 05 शुभ पौधें,धन-संपत्ति में होगी खूब बढ़ोतरी-Religious News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 25, 2022

घर में तुरंत लगा दें यह 05 शुभ पौधें,धन-संपत्ति में होगी खूब बढ़ोतरी-Religious News

घर में तुरंत लगा दें यह 05 शुभ पौधें,धन-संपत्ति में होगी खूब बढ़ोतरी-Religious News/ghar me kaun sa paudha lagaye/वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पौधा

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पौधा



पेड़ पौधों का जीवन में बहुत ही अत्यधिक महत्व होता है।हर वृक्ष की अपनी अलग पहचान और प्रकार होता है।वास्तु शास्त्र में तो हर पौधे और वृक्ष के बारे में विस्तृत वर्णन किया गया है।

कुछ पेड़ पौधों का नकारात्मक प्रभाव होता है तो कुछ का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि किस पेड़ पौधे को कहाँ और कब लगाना चाहिए।तथा किस पौधे के लगाने से नुकसान होता है।

आज आपको हम बताएँगे कुछ ऐसे पेड़ पौधें के बारे में जिन्हें आप अपने घर में लगाकर करोड़पति बन सकते हैं।हम ऐसे पेड़ के बारे में भी बताएंगे जिन्हें लगाने से घर का धन संपत्ति नष्ट हो जाता है।



घर में कौन से पौधें या पेड़ लगाना शुभ होता है?(Ghar Me Kaun Sa Paudha Lagana Shubh Hota hai?)

आइये जानते हैं उन पेड़ पौधों को जिन्हें घर में या घर परिसर में लगाना शुभ माना गया है।अगर आपके पास भी जगह उपलब्ध है तो अवश्य लगा लें।जगह कम हो तो कुछ पौधों को गमले में भी लगा कर रखा जा सकता है।

केला का वृक्ष:
घर के आँगन में या घर के सामने अथवा घर के चहारदीवारी के अंदर केले का वृक्ष लगाना बहुत ही शुभ माना गया है।अगर आप केला के पेड़ के साथ में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो वह और भी ज्यादा शुभ फलदायक होता है।

बरगद का पेड़ (वट वृक्ष):
वट वृक्ष भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।वास्तु विज्ञान के अनुसार अगर घर के पूरब दिशा में बरगद का वृक्ष शुभ होता है।लेकिन एक बात सदैव ध्यान में रखें,इसकी छाया घर/मकान पर नहीं पड़नी चाहिए।घर के पश्चिम दिशा में लगाया हुआ वट वृक्ष अशुभ प्रभाव देता है।

नारियल का वृक्ष:
नारियल का वृक्ष घर में होना शुभ होता है।इसे आप अपने मकान परिसर में जगह उपलब्धता के अनुसार कहीं भी लगा सकते हैं।जिस घर में यह वृक्ष होता है, उस घर के सदस्यों के मान,पद प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होती है।
Advertisement



शमी का पौधा:
माना जाता है की शमी का पौधा शनि देवता को अत्यंत प्रिय है.इसमें साक्षात् शनि देव का वास होता है.इसलिए शनि के प्रकोप से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर शमी पौधा अवश्य लगाना चाहिए.शमी पौधा इस तरह लगाएं की घर में प्रवेश करते समय बाएं हाथ की तरफ रहे और घर से निकलते समय दाहिने हाथ की तरफ रहे.अगर संभव हो तो प्रत्येक शनिवार के दिन शमी पौधे के निचे शाम को सरसों तेल का दीपक अवश्य जला दें.

बिल्वपत्र वृक्ष:
विल्वपत्र अर्थात बेलपत्र या सिल्फर का पेड़ भी वास्तु और धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ होता है.इस वृक्ष की पत्तियां भगवान शिव को अर्पित की जाती हैं.इसलिए घर परिसर में इस पेड़ को लगाना बहुत शुभ माना गया है.


तुलसी का पौधा:
हिन्दू धर्म में तुलसी के  पौधे का खास महत्व है. तुलसी के पौधे को एक तरह से लक्ष्मी जी का रूप माना गया है. अगर आपके घर में किसी तरह की निगेटिव एनर्जी है ,तो यह पौधा उसे नष्ट करने की ताकत रखता है.

Religious Desk-Jansagar News

Post Bottom Ad