चेनारी में गरमा गया है मंदिर के जमीन पर गंगोत्री उच्च विद्यालय बनाने का मामला।Chenari News।Rohtas News।
रोहतास जिले के चेनारी में गंगोत्री प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बनने की प्रक्रिया अब ठंडे बस्ते में पड़ते दिखाई दे रही है।स्थानीय लोगों द्वारा विद्यालय बनाने हेतु विवादित भूमि का मापी कराया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिस भूमि का मापी किया गया है।उसपर वर्ष 2013 से ही मामला दर्ज है।उक्त टाइटल सूट रोहतास जिला न्यायालय में विचाराधीन है।न्यायालय सब जज 10 रोहतास में वाद संख्या 394/2013 श्री ठाकुर बिहारी जी मंदिर बनाम बिहार सरकार लंबित है।
भाजपा के चेनारी मंडल अध्यक्ष सावित्री गुप्ता ने बताया कि उक्त ज़मीन श्री ठाकुर बिहारी जी मंदिर का है।उसे व्यक्तिगत द्वेष से प्रेरित होकर लोग हथियाने की फिराक में है।जानबूझकर मंदिर की जमीन को विद्यालय के नाम से लिखा गया है।जबकि मंदिर का जमीन किसी को रजिस्ट्री करने का अधिकार नहीं है।इसके साथ साथ अदालत में मामला लंबित है।
उधर चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने राजनीति से प्रेरित होकर पूरे मामले को विधानसभा में भी उठाया है।उन्होंने सदन से जल्दी विद्यालय बनाने का मांग किया है।लेकिन वह सदन को जानकारी देना भूल गए कि उक्त जमीन पर पहले से कोर्ट में केस चल रहा है।
कुल मिलाकर एक खास गैंग विद्यालय बनाने के नाम पर मंदिर का जमीन हड़पने की मंशा रखता है।अगर विवादित स्थल पर निर्माण शुरू होगा और कोर्ट का फैसला सरकार के पक्ष में नहीं होगा तो सरकारी राशि का दुरुपयोग भी संभव है।
पूरा मामला अब पुनः डीएम रोहतास के पास पहुंच गया है।इसलिए मामला ठंडे बस्ते में जाता हुआ दिखाई पड़ता है।
चेनारी से प्रीतम की रिपोर्ट