आज दिनभर के Rohtas की खबरें || सासाराम की बड़ी न्यूज || Top Rohtas News || Daily Sasaram News || CRIME NEWS SASARAM || - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 12, 2021

आज दिनभर के Rohtas की खबरें || सासाराम की बड़ी न्यूज || Top Rohtas News || Daily Sasaram News || CRIME NEWS SASARAM ||

आज दिनभर के Rohtas की खबरें || सासाराम की बड़ी न्यूज || Top Rohtas News || Daily Sasaram News || CRIME NEWS SASARAM ||




शिवसागर: मारपीट में तीन महिलाएं घायल 


शिवसागर थाना के मोर सराय में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई जमकर मारपीट में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। तीनों घायलों का नाम क्रमशः पूनम देवी कांति देवी एवं पिंकी कुमारी है। तीनों महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मारपीट में घायल महिला 


सासाराम: बाईक के धक्के से अधेड़ घायल 


सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर एक बाइक सवार ने एक अधेड़ को व्यक्ति को मारी टक्कर। टक्कर की वजह से वह व्यक्ति पोस्ट ऑफिस पर निर्माणाधीन नाले में गिर गया इस वजह से उसे गंभीर चोटें आई हैं। जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का नाम मोहम्मद सादिक है जो कि नोखा थाना अंतर्गत आने वाले नोखा बाजार का रहने वाला है।
दुर्घटना में घायल व्यक्ति 


दिनारा: आपसी रंजिश में चली लाठियां,एक घायल 


दिनारा थाना के दिनारा में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर झड़प हुई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम लड्डू सिंह है जो कि दिनारा का ही रहने वाला है।
मारपीट में घायल युवक 



सासाराम:शराब के साथ महिला गिरफ्तार 


सासाराम नगर थाना क्षेत्र के आलमगंज मोहल्ले से एक महिला को शराब के सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से तकरीबन 50 लीटर शराब भी बरामद की गई है नगर थाना अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली कि आलमगंज मोहल्ले में या महिला शराब के नशे में हल्ला गुल्ला कर रही है जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
नगर थाना सासाराम 


सासाराम:महिला ने लगाया घरेलु हिंसा का आरोप 


आज सासाराम के नगर थाना में एक महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंचे जिसने यह आरोप लगाया कि उसके घरवालों ने उसके साथ मारपीट किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सासाराम के आठखमवा की रहने वाली है। जिसको उसके परिजनों के द्वारा लाठी डंडे से पिटाई करके चोटिल कर दिया गया है ,जिससे उसे चलने फिरने में भी काफी दिक्कत हो रही है। घायल महिला का नाम लक्ष्मीना देवी बताया जा रहा है जिसने उसे पीटने वालों पर उचित कार्रवाई करने के लिए नगर थाना अधिकारी से गुहार लगाया है।
थाना में गुहार लगाती महिला 

अकोढ़ीगोला:अभियुक्त के घर पुलिस ने किया कुर्की जब्ती 


अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में एक पुराने मामले को लेकर फरार चल रहे अभियुक्त के घर अकोढ़ी गोला थाना ने कुर्की जब्ती किया। आपको बता दें कि आज की कुर्की जब्ती पकड़ी गांव के शिवदयाल चौधरी के यहां अकोढ़ी गोला थाना के द्वारा किया गया। अकोढ़ी गोला थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि सितंबर के महीने में शिवदयाल चंद्रवंशी एवं विनायक पाल के बीच मारपीट हुई थी जिस के संबंध में अकोढ़ी गोला थाने में कांड संख्या 96/2021 दर्ज है।
कुर्की में जब्त सामान 


चेनारी: खलिहान में आग लगने से 4 बीघे की धान खाक


चेनारी प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर गांव में खलिहान में रखे धान में अचानक आग लग गई। जिसमें 4 बीघे की धान जलकर खाक हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार खलिहान में रखा हुआ धान का बुझा नारायणपुर निवासी कविता सिंह का बताया जा रहा है, जो की पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। हालांकि शुरुआती दौर में ही ग्रामीणों के द्वारा बहुत प्रयास किया गया आग बुझाने के लिए, लेकिन उनकी मेहनत अधूरी रह गई और लगभग पूरी 4 बीघे की धान जलकर खाक हो गई।
जला हुआ खेत 



News Desk,Jansagar News

Post Bottom Ad