Sports: आज ढाका में भिड़ेंगी भारत और बांग्लादेश-Jansagar News
विगत कुछ दिनों पहले ही भारतीय पुरुष हाकी टीम ने टोक्यो आलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हरा कर 41 साल बाद एक नया इतिहास रच दिया है।जिसमें भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता।
कल यानी 14 दिसंबर से ढाका में शुरू हुए एशियाई हाॅकी टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला कोरिया से हुआ जोकि ड्रा रहा, जिसमे दोनों टीमों ने दो-दो गोल किया।
भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में शानदार शुरुआत करते हुए चौथे मिनट में ललित उपाध्याय के माध्यम से गोल किया। बाद में 18वे मिनट में उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कार्नर से दुसरा गोल किया।
वही दो गोल से पिछड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए 41वें तथा 46वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया।
आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी, जिसमें भारतीय टीम बांग्लादेश से भिड़ेंगी।
जनसागर न्यूज़ के लिए स्फूर्ति राज की रिपोर्ट।