खतरे में नीतीश कुमार की कुर्सी, कभी भी गिर सकती है अस्थिर बिहार सरकार : संजीव झा, बिहार प्रभारी, आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी श्री संजीव झा ने अपने पांच दिवसीय बिहार दौरे की शुरुआत आज बिहार के गोपालगंज ज़िले से की। गोपालगंज में उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं संग समीक्षा बैठक की। गोपालगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने झा जी का जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्तओं संग समीक्षा बैठक में संजीव झा जी ने बिहार में पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा की। झा ने कहा कि प्रदेश में पार्टी को ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने की ज़रूरत है। इसके लिए बिहार के हर एक ब्लॉक में ब्लॉक प्रभारी और ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
साथ ही उन्होंने कार्यकर्तओं से कहा कि नीतीश सरकार की कुर्सी खतरे में है। सरकार पूरी तरह अस्थिर है। सरकार कभी भी गिर सकती है। बिहार में कभी भी दुबारा चुनाव होने की स्थिति कभी भी पैदा हो सकती है। इसके लिए हम सबों को तैयार रहने की ज़रुरत है। इसके लिए संगठन को ब्लॉक और पंचायत स्तर पर मजबूत करने की ज़रूरत है।
साथ ही उन्होंने हर मोर्चे पर विफल बिहार सरकारी की भी तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पूरा बिहार बाढ़ के भयानक प्रकोप से गुज़र रहा है और सरकार इससे निपटने की बजाए हेलीकॉप्टर दौरा कर खानापूर्ति कर रही है।
जिस प्रकार से गंडक नदी ने बिहार के गोपालगंज में बाढ़ की भयानक स्थिति पैदा की वो गोपालगंज के लिए चिन्ता का विषय है। बिहार की सरकार इससे निपटने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। गोपालगंज में जलजमाव भी एक भारी समस्या है। इससे भी निपटने की ज़रुरत है।
गोपालगंज के अस्पतालों की हालत भी किसी से छुपी नहीं है। गंभीर बीमारी की हालत में मरीजों को पटना और गोरखपुर रेफर किया जाता है। जिस कारण से रास्ते में ही कई मरीज दम तोड़ देते हैं।
कोरोना काल ने बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं थे। मरीजों को न दवाई मिल पा रही थी और न ही ऑक्सीजन। ऊपर से 2 घंटे की बारिश मात्र से पूरा अस्पताल पानी पानी हो जाता है। अस्पतालों के छत टपकते हैं।
साथ ही उन्होंने कार्यकर्तओं से अपील किया कि हम सबों को मिलकर इन सारी समस्याओं के खिलाफ लड़ना है और बिहार वासियों को उनकी बुनियादी सुविधाओं को दिलाने के लिए लड़ना है। इसके लिए हम सबों को हमेशा तैयार रहना चाहिए और एक संगठन के रूप में हम सबों को मिलकर खुद को मजबूत करने की ज़रूरत है।
इस समीक्षा बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद जी के प्रतिनिधि के तौर पर विपिन राय जी भी मौजूद रहे। साथ ही गोपालगंज आम आदमी पार्टी ज़िला प्रभारी आशुतोष मिश्रा जी और ज़िला के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।