साकेत नगर गोलीकांड में घायल बनारस रेफर, पुलिस जाँच जारी
आज अहले सुबह साकेत नगर गोलीकांड में घायल व्यक्ति की पहचान हो गई है। जिस युवक को गोली मारी गई है उसका नाम जयहिंद साह बताया जा रहा है।
घायल युवक बड़की करपुरवा का निवासी है और पिता का नाम स्व विश्वनाथ गुप्ता है।उक्त युवक का ईलाज चल रहा है।डॉक्टर ने बेहतर ईलाज हेतु बनारस रेफर किया है।
पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है।गोली लगे युवक से पुलिस ने पूछताछ किया है लेकिन स्थिति अबतक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस का कहना है कि घायल युवक ने अबतक किसी का नाम नहीं बताया है।उसने आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया है।पुलिस अपने स्तर से मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है, जिसके बाद अपराधियों की धर पकड़ होगी।
बहरहाल अबतक पूरे मामले से पर्दा नहीं उठ पाया है की आखिर बड़की करपुरवा के इस युवक को क्यों गोली मारी गई?
सुनें पुलिस का कहना है इस मामले में
आपको बता दें कि आज ही सुबह में साकेत नगर मुहल्ले में उक्त युवक को अपराधियों ने गोली मार दिया था।