सासाराम में दलित युवक का शव बरामद
आज सुबह में सासाराम के बेदा रेलवे गुमटी के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।मृतक के हाथ पैर बंधे हुए थे।
आज जैसे ही सुबह में स्थानीय लोग और किसान रेलवे गुमटी के पास पहुंचे तो उन्हें पास के नहर में एक शव दिखाई दिया।शव की सूचना आग की तरह फैल गई।बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंचे हैं।।
शव की शिनाख्त बबुआ पासवान ,उम्र 50 के रूप में हुई है।मृतक चेनारी थाना के सबराबाद गाँव का निवासी बताया जाता है।मृतक दलित समाज से है।शव के हाथ पैर बंधे हुए हैं।जिससे प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति की हत्या की गई है।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दिया है।पुलिस शव को बरामद कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
शव की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।